लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) सक्रिय हो गई है। प्रदेश के कोरिया, बालोद और कोरबा जिले में एक साथ दबिश दी है। कोरबा में कांग्रेस नेता व पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के रिश्तेदार जेपी अग्रवाल के डीडीएम रोड़ स्थित घर पर छापा पड़ा है। सुबह से ही ED की छापेमार कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि महादेव सट्टा ऐप और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में छापा मारा गया है। ईडी की टीम 2 गाड़ियों में 9 अधिकारी पहुंचे हैं। जहां अधिकारी डीएमएफ फंड के अनियमियता में जांच करने पहुंचे हैं। घर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात है। पीयूष सोनी को हिरासत में लेने की खबर
इसके साथ ही बालोद में भी ईडी की टीम पूर्व मंत्री अनिला भेंडिया के प्रतिनिधि पीयूष सोनी के डौंडी निवास पर पहुंची है। वहीं दोनों ठिकानों पर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पीयूष सोनी को हिरासत में लिया गया है और ED कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले सकती है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बैकुंठपुर जनपद सीईओ से पूछताछ
कोरिया जिला बैकुंठपुर के जल संसाधन विभाग के रेस्ट हाउस में शुक्रवार तड़के ईडी की टीम दो गाड़ियों में पहुंची और रेस्ट हाउस में रह रहे जनपद पंचायत बैकुंठपुर के सीईओ राधेश्याम मिर्झा को उठाकर पूछताछ शुरू की। बता दें कि बैकुंठपुर जनपद पंचायत में राधेश्याम मिर्झा पिछले 7 महीने से पदस्थ थे। फिलहाल उनका तबादला सूरजपुर के प्रतापपुर जनपद पंचायत किया गया है।
तबादला के बाद भी उन्होंने अभी तक प्रतापपुर में ज्वाइनिंग नही की है। इससे पहले राधेश्याम मिर्झा सोनहत जनपद और कोरबा जिला के पोड़ी-उपरोड़ा जनपद सीईओ थे। कांग्रेस शासन काल में राधेश्याम मिर्झा प्रभावशाली अधिकारी रहे हैं। पोड़ी-उपरोड़ा में उन पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं। कोरबा में पोस्टिंग के दौरान डीएमएफ फंड में अनियमितता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे। इन्ही आरोपों पर ईडी द्वारा जांच किये जाने की भी आशंका है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...