Google Analytics Meta Pixel नये शिक्षण सत्र के लिए शिक्षा विभाग ने तैयार किया रोडमैप - Ekhabri.com

नये शिक्षण सत्र के लिए शिक्षा विभाग ने तैयार किया रोडमैप

शिक्षा के स्तर को और बेहतर करने के लिए जिले में चलाया जाएगा वालेंटियर आधारित कार्यक्रम:- कलेक्टर



दुर्ग। नए शिक्षा सत्र की शुरूआत से पहले शिक्षा विभाग द्वारा आज खालसा पब्लिक स्कूल में शासकीय हाई स्कूल व हायर सेकण्डरी स्कूलों के प्राचार्याे, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयकों की आवश्यक बैठक का आयोजन कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में किया गया था। बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बोर्ड परीक्षाओ में शत प्रतिशत परिणाम वाले 06 हाई स्कूल तथा 10 हायर सेकण्डरी के प्राचार्यों को बधाई दी साथ ही 90 प्रतिशत से अधिक परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों के प्राचार्याे की सराहना की। इस अवसर पर कलेक्टर ने शिक्षा के स्तर को और बेहतर कैसे बनाया जा सके इस विषय पर गहन चर्चा करते हुए उपस्थित शिक्षकों को नए सत्र के लिए आवश्यक रणनिति तैयार करने की सलाह दी, उन्होंने सत्र प्रारंभ होने पर पूर्व कक्षा की पुनरावृत्ति के लिए शिक्षकों को छोटा मॉड्युल तैयार करने के लिए कहा जिससे विद्यार्थी जल्द से जल्द पढ़ाई के साथ समन्वय स्थापित कर सके।



जिले के स्कूलों में चलाया जाएगा वालेंटियर आधारित कार्यक्रम- इस अवसर पर कलेक्टर ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों में विषय विशेषज्ञों द्वारा वालेंटियर आधारित कार्यक्रम की शुरूआत शीघ्र की जाएगी। इस कार्यक्रम में ट्युटर, कोचिंग संस्थान से जुड़े हुए लोग, शिक्षा के क्षेत्र से जुडे़ हुए लोग और प्रतिभावान युवक भी अपनी सेवा वालेंटियर बनकर दे सकते हैं। वांलेंटियर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में शिक्षा के स्तर को और बेहतर करना है।

बच्चों का शिक्षा के साथ पुनः समन्वय स्थापित करना प्राथमिकता- कोरोना काल के चलते विगत दो वर्ष विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की दृष्टिकोण से अनूकुल नहीं थे। कलेक्टर का कहना था कि आनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से हमनें शिक्षा के इस गैप को भरने का प्रयास किया परंतु स्कूलों के माध्यम से बच्चों के लिए जो वातावरण पैदा किया जा सकता है, उसे हम आनलाइन माध्यम से प्राप्त नहीं कर सकते है। इसलिए आने वाले सत्र में बच्चों का शिक्षा के साथ जुड़ाव स्थापित करना, हमारी प्राथमिकता की श्रेणी में होना चाहिए। ये सत्र विद्यार्थियों के साथ साथ समन्वय स्थापित करने के दृष्टिकोंण से शिक्षकों के लिए भी अतिमहत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल द्वारा भी उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम वाले प्राचार्याे को शुभकामनाएं देते हुए टॉप 10 में स्थान बनाने वाले 33 बच्चों को सम्मानित किये जाने की बात कही गई । नये शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व विद्यालयों को स्वच्छ करने, शौचालयों की आवश्यक मरम्मत कराने तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को ठीक कराने, आरोहण कक्षाओं में अधिक से अधिक बच्चों को जोड़ने के संबंध में और आगामी शिक्षा सत्र में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति एवं अध्ययन-अध्यापन सुव्यवस्थित रूप से कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने यह भी बताया कि बताया कि शिक्षा के नये सत्र के लिए विभाग द्वारा नया रोडमैप तैयार किया गया है।

Read Also  विशेष खबर: ध्यान देवें दैनिक यात्री रायपुर से दुर्ग से रायपुर वाले, ये खबर आपके लिए है

जिसमें बच्चों के मॉनिटरिंग के साथ साथ शिक्षकों की ट्रेनिंग और मॉनिटरिंग भी की जाएगी। शिक्षक, बच्चों को संबंधित विषय को बेहतर तरीके से समझा सके इसके लिए उन्हें भाषाई कौशल के स्तर पर भी दक्ष किया जाएगा, शिक्षक प्रतिदिन बच्चों से मौखिक सवाल जवाब करके उनसे समन्वय बढ़ायेंगे, बच्चों का आकलन कॉसेप्ट के आधार पर किया जाएगा। मास्टर ट्रेनरों का चिन्हांकन कर शिक्षकों की आवश्यकता के अनुरूप टेनिंग कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने प्रचार और संकुल प्रभारियों को अध्यापन कार्य से जुड़े रहने की सलाह दी है ताकि विद्यार्थी उनके अनुभव से बेहतर ज्ञान की प्राप्ति कर सकें।

जिला शिक्षा कार्यालय के सहायक संचालक द्वय पुष्पा पुरूषोत्तमन एवं डॉ. बी रघु द्वारा प्रशासनिक एवं अकादमिक तैयारियों के संबंध में विस्तार से निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक सुरेन्द्र पाण्डेय द्वारा विद्यांजली 2.0 में पंजीयन, शिक्षकों के स्व-आकलन तथा पी. एफ. एम. एस. व्यवस्था में तैयार पी.पी.ए. के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई ।

बैठक में लेखाधिकारी राजेश ओझा एवं साख्यिकीय अधिकारी अमित घोष के साथ दुर्ग जिले के शासकीय विद्यालयों के 179 प्राचार्याे सहित, सहायक संचालक, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *