Google Analytics Meta Pixel शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम और अंत्यावसायी निगम के अध्यक्ष पाटिला ने ग्राम लिलवाकापा में किया पेट्रोल पम्प की स्थापना हेतु भूमिपूजन - Ekhabri.com

शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम और अंत्यावसायी निगम के अध्यक्ष पाटिला ने ग्राम लिलवाकापा में किया पेट्रोल पम्प की स्थापना हेतु भूमिपूजन

मुंगेली -प्रदेश के स्कूल शिक्षा, आदिम जाति व अनुसूचित जाति विकास एवं सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला ने आज विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम लिलवाकापा में 02 करोड़ 32 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले मिनी माता पेट्रोल पम्प की स्थापना हेतु भूमिपूजन किया और क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। कार्यक्रम की शुरूआत छत्तीसगढ़ महतारी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना कर राज्यगीत के साथ की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री श्री टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के तहत मिनी माता पेट्रोल पम्प के खुलने से आसपास के लोगों को फायदा होगा। पेट्रोल-डीजल के लिए आमलोगों को ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि निगम के माध्यम से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सफाई कामगार एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने हेतु कम ब्याज दर पर लोन की भी सुविधा मुहैया कराई जा रही है। छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री पाटिला ने कहा कि मुख्यमार्ग पर पेट्रोल पम्प खुल जाने से आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। जिससे उनके समय और पैसे की भी बचत होगी। कार्यक्रम को मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी, छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के सदस्य श्री राजमहंत विजय बघेल, श्री निलेश बंजारे, नगर पालिका अध्यक्ष श्री हेमेन्द्र गोस्वामी, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की सदस्य सुश्री रत्नावली कौशल, छत्तीसगढ़ भवन सन्निर्माण कर्मकार मंडल के सदस्य श्री श्याम जायसवाल, मछुवा कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री प्रभु मल्लाह, छत्तीसगढ़ ऊर्दू अकादमी बोर्ड के सदस्य श्री एजाज खोखर, आदर्श कृषि उपज मंडी समिति मुंगेली के अध्यक्ष श्री आत्मा सिंह क्षत्रिय, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल की सदस्य श्रीमती अम्बालिका साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागेश्वरी वर्मा, श्रीमती भारती साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष मुुंगेली श्रीमती गायत्री साहू, गणमान्य श्रीमती मायारानी सिंह, श्री दुर्गा बघेल, श्री लोकराम साहू, श्री घनश्याम वर्मा, श्री रूपलाल कोसरे, श्री दिलीप बंजारे, अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो और संबंधित विभाग के अधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम के सरंपच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के कार्यपालन अधिकारी श्री देवेन्द्र जांगड़े ने अतिथियों का राजकीय गमछा भेंटकर सम्मानित किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

कबीरधाम पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा किया जब्त, कंटेनर समेत तस्कर गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 24, 2026 / 0 Comments
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...

ट्रम्प के रिसॉर्ट में घुस रहे युवक को गोली मारी, मौके पर मौत

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *