Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में डिजिटल गवर्नेंस से नागरिक सशक्तिकरण का प्रयास: मुख्यमंत्री,धमतरी में 268 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में डिजिटल गवर्नेंस से नागरिक सशक्तिकरण का प्रयास: मुख्यमंत्री,धमतरी में 268 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

रायपुर, 8 जनवरी 2025 / छत्तीसगढ़ में नागरिक सुविधाओं को सशक्त और सुगम बनाने के लिए डिजिटल गवर्नेंस मॉडल को लागू किया गया है। सभी विभागों में सूचना प्रौद्योगिकी आधारित प्रणालियों का उपयोग हो रहा है, जिससे योजनाओं की पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी जिले में 268 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन समारोह में यह बात कही।  

 

मुख्यमंत्री ने स्वामित्व कार्ड वितरण की शुरुआत करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवास करने वाले लोगों को स्वामित्व के पक्के दस्तावेज मिल रहे हैं। इससे विवादों में कमी आई है, जो पहले सालों तक अदालतों में लंबित रहते थे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी दृष्टि से सक्षम भारत ही महाशक्ति बन सकता है। छत्तीसगढ़ सरकार ने रजिस्ट्री को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए ‘सुगम’ एप विकसित किया है। साथ ही, स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन सर्वे से आबादी भूमि का अद्यतन नक्शा तैयार किया गया है, जिससे ग्राम पंचायत विकास योजनाओं और सार्वजनिक संपत्तियों की देखरेख में मदद मिलेगी।

 

प्रधानमंत्री जनमन योजना का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके तहत कमार जनजाति की बसाहटों में सड़क, बिजली, पानी, और स्कूल जैसी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। धमतरी जिले में 47 करोड़ रुपये की लागत से 36 सड़कों का निर्माण हुआ है।

 

उन्होंने बताया कि किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का भुगतान किया जा रहा है। अब तक 20 लाख से अधिक किसानों से 106 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें 23 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

Read Also  टोगो और मोजांबिक के नृतक दल राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने राजधानी रायपुर पहुंचे

 

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, और विधायक अजय चंद्राकर ने भी अपने विचार रखे। सभी ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के विकास और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की सराहना की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *