मथुरा में मंगलवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। आगरा से नोएडा की ओर जा रही कई बसें और कारें आपस में टकरा गईं, जिसके बाद वाहनों में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
यह हादसा थाना बलदेव क्षेत्र के गांव खड़ेहरा के पास माइलस्टोन 127 के नजदीक हुआ। सूचना मिलते ही मथुरा पुलिस, दमकल विभाग और एंबुलेंस सेवाएं मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने और घायलों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि बसों में सवार अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था की गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घना कोहरा इतना अधिक था कि आगे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इसी वजह से करीब 8 बसें और 3 कारें एक के बाद एक टकरा गईं। टक्कर के बाद कई यात्री वाहनों में ही फंस गए, जबकि कुछ लोग बस से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। अंदर फंसे यात्रियों की आग में झुलसकर मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लेते हुए घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 17 दिसंबर को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा बना रह सकता है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक कोहरे और ठंड का असर जारी रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की तीव्रता में कुछ कमी आ सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं, जिससे ठंड और बढ़ेगी। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही जिला प्रशासन को राहत और उपचार कार्यों में कोई कमी न रखने के निर्देश दिए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...