Google Analytics Meta Pixel राज्य निर्माण के अठारह वर्ष बाद खर्रा नदी में पुलिया बनने से गांव, ब्लाक और जिला से आवागमन हुआ सुगम - Ekhabri.com

राज्य निर्माण के अठारह वर्ष बाद खर्रा नदी में पुलिया बनने से गांव, ब्लाक और जिला से आवागमन हुआ सुगम

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक विकास की दूरदृष्टि सोच और निरंतर प्रयास से कवर्धा जिले के दुर्गम पहाड़ियों के बीच बसे ग्राम भैंसबोड़ के ग्रामीणों को अब सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। खर्रा नदी में पुल बनने से अब भैंसबोड़, विकासखण्ड सहसपुर लोहारा और कबीरधाम जिला मुख्यालय कवर्धा से भैंसबोड़ के ग्रामीण सुगमता के साथ जुड़ गए हैं। ग्रामीणों ने इस खुशी में 75वें स्वतंत्रता दिवस को संपर्क आजादी दिवस के रूप में मनाया। अब स्कूली बच्चों को बरसात के दिनों में स्कूल आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी, साथ ही ग्रामीण भी सुगमतापूर्वक कहीं भी आ जा सकेंगे। दुर्गम वनांचल में बसे ग्राम भैंसबोड़ में आदिवासी और विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति परिवार भी निवास करते है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 18 बरस बाद गांव के लोग विकास के मुख्यधारा से जुड़ रहे है। अब बच्चों बच्चों को स्कूल जाने से लेकर ग्रामीणों को राशन सामग्री, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य सामग्री लाने-लेजाने में कोई परेशानी नहीं होगी। गौरतलब है कि कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखण्ड़ में सुतियापाठ मध्यम जलाशय है। इस जलाशय के पीछे भाग में पहाड़ियों के बीच खर्रा नदी का बहाव होता है। इस नदी के उस पार मैकल पर्वत श्रृंख्ला की तलहटी पर छोटा सा गांव भैसबोड है। इस गांव के आदिवासी और बैगा परिवार सदियों में इस नदी पर पुलिया बनाने के लिए संघर्ष करते आ रहे थे।
पूरी जिंदगी गांव में पुलिया बनाने की मांग में गुजर गई
भैंसबोड के बुजुर्ग ग्रामीण अमर सिंह गोड़ बताते हंै कि उनकी पूरी जिंदगी इस गांव में पुलिया बनाने की मांग में गुजर गई, वे भी अच्छे से पढ़ाई करना चाहते थे, लेकिन आसपास स्कूल और गांव के इसी नदी में पुलिया नहीं होने से उनके सपने अधूरे रह गए। श्री अमरसिंह गोड़ अब गांव के हर बच्चें को शिक्षित और पढ़ा लिखा देखना चाहता है। गांव के अन्य ग्रामीण जन जोहन धुर्वे, धरमलाल, प्रेमलाला और लक्ष्मीधुर्वें ने भी बताया कि ग्रामीणों ने क्षेत्रीय भ्रमण में पहुंचे क्षेत्र के विधायक श्री मोहम्मद अकबर से भेट कर खर्रा नदी में पुलिया बनाने के लिए फिर से मांग की। वनमंत्री अकबर ने ग्रामीणों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को शीघ्र स्थल निरीक्षण कर पुलिया निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। मांग के महज दो दिन बाद ही अधिकारियों की टीम गांव पहुंची और नदी का नॉप-जोख शुरू हो गया। ग्रामीणों को भरोसा नहीं हुआ, क्योंकि इस नदी के न जाने कितने बार नांप-जोख होते ग्रामीणों ने देखा था। लेकिन कुछ महीनों बाद फिर से अधिकारी की टीम गांव पहुंची और मनरेगा के तहत पुलिया बनाने का काम शुरू किया। इस नदी में पुलिया सह रपटा बनाने के लिए 44 लाख रूपए की मंजूरी प्रदान की गई है और देखते ही देखते उनके वर्षों का सपना पूरा हो गया।भैसबोड के कक्षा सातवीं के छात्र ब्रजलाल धुर्वे, कक्षा ग्यारहवीं के छात्र लुकेश मरकाम ने बताया कि नदी में पुलिया बनने से गांव के लोंगों के साथ-साथ स्कूली बच्चें भी काफी खुश हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...