Google Analytics Meta Pixel Ekhabri मदर्स डे स्पेशल: मां के साहस के आगे कोरोना ने भी मानी अपनी हार - Ekhabri.com

Ekhabri मदर्स डे स्पेशल: मां के साहस के आगे कोरोना ने भी मानी अपनी हार

महिमा पाठक, रायपुर। मां बनना हर औरत के लिए एक सुखद अनुभूति होती है। 9 महीने गर्भ में बच्चे को रखना और उसका जतन करने के लिए मां हर संभव प्रयास करती है जिससे उसका सही तरह से विकास हो सके। लेकिन दुनिया में फैली कोरोना महामारी ने इस सुखद अनुभूति को एक चुनौती में बदल दिया। कुछ ऐसी ही चुनौती का सामना सुधा ठाकुर को भी करना पड़ा, जब गर्भवती होने के दौरान उन्हें कोरोना हो गया। यह ईश्वर का चमत्कार ही है जो इतनी बड़ी परीक्षा लेने के बाद उसे उतनी ही सुखद अनुभूति यानि की दोबारा एक बेटे की मां बनने का भी एहसास हो गया।

शासकीय कर्मचारी सुधा ठाकुर राजधानी में रहती हैं। सुधा खुद को कोरोना से नहीं बच पाई लेकिन उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और बच्चों के मोह में कोरोना को मुंह तोड़ जवाब दिया। सुधा की 5 साल की एक बेटी है। गर्भावस्था के दौरान उन्हें और पूरे परिवार को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया इस दौरान उनकी बेटी ही थी जो इस संक्रमण से बची रही। सुधा कहती हैं की गर्भावस्था में वैसे ही बहुत सारी सावधानियां रखनी होती है और जब पता चला कि परिवार के अन्य सदस्यों को कोरोना हो गया है तो उन्हें भी इस बात का अंदेशा हो गया कि संभवत उन्हें भी कोरोना अपने संक्रमण में जकड़ लिया होगा, हुआ भी वैसा ही। तीन-चार दिन बाद सुधा और उनके पति की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उस समय सुधा गर्भावस्था के दूसरे पड़ाव यानी कि पांचवे महीने में प्रवेश कर चुकी थी। वह बताती हैं कि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सबसे ज्यादा चिंता उन्हें अपनी बेटी की हुई और उसके बाद उन्हें यह चिंता हुई कि गर्भ में पल रहा बच्चा भी स्वस्थ रहें।

इस दौरान उन्होंने अपने आप को हॉस्पिटलाइज करने का निश्चय किया पति पत्नी समेत परिवार के सभी सदस्य हॉस्पिटल में एडमिट हो गए। परीक्षा की घड़ी यहीं नहीं खत्म हुई थी। वह अपने पति के साथ एक रूम में एडमिट थी लेकिन ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण चार-पांच दिन के बाद ही उनके पति को आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा वह बताती है कि या 6 दिन बड़े ही मुश्किल से बीते। वह शुक्रिया अदा करती है ईश्वर का जिन्होंने उनका साथ दिया और ईश्वर के रूप में उस गायनिक डॉक्टर का जो उनकी और बच्चे की सुरक्षित रखा। वह कहती हैं, कोरोना से स्वस्थ होने के बाद भी मन में यह कश्मकश बना ही रहता था गर्भ में पल रहे बच्चे को किस तरह की परेशानी ना हो। आखिरकार नौ महीने बाद यह इंतजार खत्म हो गया और प्यारी सी किलकारी उनके घर गूंज उठी। उन्होंने एक स्वस्थ और प्यारे से पुत्र को जन्म दिया। सुधा कहती हैं जीवन की बड़ी परीक्षा में से एक यह परीक्षा थी गर्भावस्था में कोरोना होना। लेकिन वह कहते हैं ना मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है और वही मेरे साथ हुआ भगवान ने मुझे परीक्षा के जंजाल में ढकेल तो दिया लेकिन उसे बाहर निकालने के लिए परिवार वालों की हिम्मत और डॉक्टरों का साथ भी दिया। आज मैं बहुत खुश हूं कि कोरोना काल में मैंने पुत्र को जन्म दिया साथ ही अपनी बेटी को भी सुरक्षित रखा।

आइसोलेट होने के दौरान मेरी बड़ी बेटी ने भी बड़ी परीक्षा दी वह लंबे समय तक अपनी बुआ और दादी के साथ रहकर हर दिन या प्रार्थना करते रहती थी कि मेरी मम्मी पापा और परिवार के सभी सदस्य जल्दी ठीक हो जाए।

कवि शैलेश लोढ़ा की एक कविता है:

हम एक शब्द हैं तो वह पूरी भाषा है
हम कुंठित हैं तो वह एक अभिलाषा है
बस यही माँ की परिभाषा है।

हम समुंदर का है तेज तो वह झरनों का निर्मल स्वर है
हम एक शूल है तो वह सहस्त्र ढाल प्रखर

हम दुनिया के हैं अंग, वह उसकी अनुक्रमणिका है
हम पत्थर की हैं संग वह कंचन की कृनीका है

हम बकवास हैं वह भाषण हैं हम सरकार हैं वह शासन हैं
हम लव कुश है वह सीता है, हम छंद हैं वह कविता है।

हम राजा हैं वह राज है, हम मस्तक हैं वह ताज है
वही सरस्वती का उद्गम है रणचंडी और नासा है।

हम एक शब्द हैं तो वह पूरी भाषा है।
बस यही माँ की परिभाषा है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *