Google Analytics Meta Pixel Ekhabri विशेष: श्री श्रीगोपाल व्यास - मौन तपस्वी का देहावसान - Ekhabri.com

Ekhabri विशेष: श्री श्रीगोपाल व्यास – मौन तपस्वी का देहावसान

Ekhabri विशेष। पूर्व राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल व्यास का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह 6:45 बजे निधन हो गया। उन्होंने 93 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनका जन्म 15 फरवरी 1932 को रायपुर में हुआ था। उन्होंने जबलपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और भिलाई स्टील प्लांट में सीनियर इंजीनियर के रूप में कार्य किया।

 

बचपन में ही संघ के स्वयंसेवक बने गोपाल व्यास ने प्रांत कार्यवाह, प्रांत प्रचारक और क्षेत्र प्रचारक सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। भिलाई स्टील प्लांट में कार्यरत रहते हुए वे प्रांत कार्यवाह रहे। बाद में उन्होंने वीआरएस लेकर अपना पूरा जीवन संघ के कार्य को समर्पित कर दिया। वे महाकौशल प्रांत के प्रांत प्रचारक और विश्व हिन्दू परिषद के अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री भी रहे।

 

संघ कार्य के विस्तार के लिए उन्होंने जबलपुर से रायपुर तक पैदल यात्रा की और संघ को गांव-गांव, घर-घर पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहे। 1975 से 1977 तक आपातकाल के दौरान वे जेल में रहे, जहां उन्होंने वकालत की पढ़ाई भी की। उनका जीवन त्याग और सिद्धांतों के प्रति दृढ़ता से भरा था। उन्होंने कभी समझौता नहीं किया और संघ को अपने जीवन का सर्वोच्च स्थान दिया।

 

गोपाल व्यास वर्ष 2006 से 2012 तक छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के सदस्य रहे। उन्होंने दूसरा कार्यकाल लेने से यह कहकर मना कर दिया कि अन्य लोगों को अवसर मिलना चाहिए। उनकी सादगी के कई उदाहरण मिलते हैं। एक बार राज्यसभा सांसद रहते हुए, जब भिलाई में संघ शिक्षा वर्ग के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया और गाड़ी भेजने की बात हुई, तो उन्होंने इसे अस्वीकार कर बस से यात्रा की और स्वयंसेवकों से बस स्टैंड पर मिलने को कहा। वे एक स्वयंसेवक के दुपहिया वाहन पर बैठकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे।

 

भिलाई के कई परिवार उन्हें अपने घर का मुखिया मानते थे। समाज के प्रति उनकी सेवा और समर्पण इस कदर था कि उनके देहांत के बाद उनकी इच्छा के अनुसार देहदान किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 

संघ परिवार अपने समर्पित कार्यकर्ता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

 

(विशेष लेख टोपलाल वर्मा, प्रान्त संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़।)

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *