Google Analytics Meta Pixel Ekhabri technology : एप्पल आईफोन 13 हुआ लॉन्च, देखें फीचर्स, कौन कौन से एडवांस टैक ऐड है - Ekhabri.com

Ekhabri technology : एप्पल आईफोन 13 हुआ लॉन्च, देखें फीचर्स, कौन कौन से एडवांस टैक ऐड है

Ekhabri टैक,(पूनम ऋतु सेन)।अग्रणी टेक कंपनी एप्पल ने आईफोन 13 सीरीज़ लांच कर दिया है। कंपनी के पुराने मॉडल्स की तुलना में नयी सीरीज़ को ज्यादा एडवांस बनाया गया है। आईफोन 12 में क्या क्या फीचर्स नहीं थे जिसे आईफोन 13 में जोड़ा गया है,आइए इस पोस्ट में जानते हैं।



आईफोन 13 सीरीज के 4 मॉडल्स आईफोन 13, आईफोन 13 प्रो, आईफोन 13 मिनी और आईफोन 13 प्रो मैक्स हैं। पिछले आईफोन मॉडल्स की तुलना में इनके स्क्रीन साइज डिज़ाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कम्पनी 5G कनेक्टिविटी ऑफर करने के साथ OLED पैनल वाला डिस्प्ले दे रही है। इसकी पूरी बॉडी एलुमिनियम से बनी है।



कैमरे क्वालिटी में बढ़ोतरी
इस सीरीज के फ़ोन्स में कैमरे की क्वालिटी को मॉडिफाई कर और आकर्षक बनाया गया है। आईफोन 13 और मिनी में वाइड एंगल स्लॉट रखा गया है। ये 47% तक लाइट कैप्चर कर इमेज के ब्राइट साइड को बढ़ाता है। साथ ही नया सिनेमैटिक मोड भी जोड़ा गया है। कैमरे को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह मूविंग ऑबजेक्ट को भी फोकस करने में सक्षम है। इस कैमरे की मदद से आसानी से वीडियो फिल्मिंग बेह्तरीन व्यू के साथ किया जा सकता है।



बैटरी लाइफ में बढ़ोतरी
आईफोन 13 और आईफोन 13 मिनी में पिछले वर्शन की तुलना में 1.30 घण्टे ज्यादा और आईफोन 13 प्रो और आईफोन 13 प्रो मैक्स में 2.30 घण्टे ज़्यादा बैटरी लाइफ दिया गया है।

स्टोरेज कैपेसिटी
इस आईफोन सीरीज में बेस 64gb के बजाय 128gb का होगा। आईफोन 13 मिनी में 3 वैरिएंट 128gb, 256gb, 512gb का जबकि आईफोन 13 प्रो और 13 प्रो मैक्स में इन सभी वैरिएंट के अलावा 1tb भी बतौर ऑप्शन में रखा गया है।



डिस्प्ले पहले की तुलना में बेहतर
आईफोन ने पिछले मॉडल्स की तुलना में डिस्प्ले को बेहतर बनाया है। आईफोन 13 प्रो व 13 प्रो मैक्स में प्रो मोशन डिस्प्ले का ऑप्शन है जिससे इसका डिस्प्ले  10Hz से 120Hz के रिफ्रेश रेट में ऑटोमैटिक स्विच कर लेगा।

चारों आईफोन एप्पल A15  नए बायोनिक चिप से डिज़ाइन किये गए हैं जो Ios 15 के साथ लॉन्च हुए हैं।

कब तक आएगा मार्केट में
भारत में आईफोन 13 और आईफोन 13 मिनी की बिक्री 24 सितम्बर से,आईफोन 13 प्रो 30 अक्टूबर से जबकि आईफ़ोन 13 प्रो मैक्स की बिक्री 13 नवंबर से शुरू होगी। 17 सितम्बर से भारत मे प्री बुकिंग कराया जा सकता है।
 
नए आईफोन चार कलर ऑप्शन में लॉन्च किए गए हैं। सभी मॉडल की अलग अलग वैरिएंट में कीमत भी अलग -अलग हैं। आप एप्पल आईफोन क्व वेबसाइट में जाकर प्री आर्डर कर सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *