Ekhabri: आज का राशिफल

मेष राशिफल : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा, लेकिन आपके ऊपर काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा, इसलिए आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। आपको किसी से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, और अगर कोई डील यदि फाइनल होते होते रह गई थी, तो उसके फाइनल होने की संभावना है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें।

 

वृषभ राशिफल : आज का दिन आपके लिए कारोबार में अच्छा अवसर लेकर आने वाला है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा और आप अपनी वाणी व व्यवहार से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। विदेश में रह रहे किसी परिजन से फोन कॉल के जरिए कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी काम के पूरा न होने से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

 

मिथुन राशिफल : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपना ध्यान धार्मिक कार्यों में लगाना होगा। आपको किसी के कहने में आकर कोई लड़ाई झगड़े में नहीं पड़ना है और आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। कोई पुराना जमीन से जुड़ा मुद्दा फिर से उभर सकता है। आपको अपने पिताजी की सलाह लेकर आगे बढ़ना होगा। यदि आप किसी वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसमें आपको अत्यधिक मात्रा में धन लगाना पड़ सकता है।

 

कर्क राशिफल : आज का दिन आपके लिए आय और व्यय मे संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। खर्च अधिक करने की आदतों के कारण परेशान रहेंगे। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जाएंगे, जिसमें उनका अच्छा खासा पैसा खर्च होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याओं को लेकर आप अपने माताजी से बातचीत कर सकते हैं।

 

सिंह राशिफल : आज आपके घर किसी नए अतिथि का आगमन हो सकता हैं और परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आपकी आय मे तो वृद्धि होगी, लेकिन आपको अपने खर्चों पर भी ध्यान देना होगा। आपका कोई पुराना प्रॉपर्टी से जुड़ा काम अटक सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग अपने प्रयासों में तेजी लाएंगे। आपको किसी से कर्ज मजबूरी में अगर लेना पड़े, तो सोच विचार अवश्य करें। आप यदि किसी से कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आप अपने कामों में ध्यान लगाएं।

 

कन्या राशिफल : आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए खुशियां लेकर आएगा। भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी। आप परिवारिक समस्याओं को लेकर भी बातचीत करेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में आप अपने सीनियर से कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी मित्र की याद सता सकती है। कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा।

 

तुला राशिफल : आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होते-होते रह सकती है। आप अपने बॉस से किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जाएंगे। आपके भाई आपकी किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। नौकरी में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान हो सकते हैं।

 

वृश्चिक राशिफल : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों में विघ्न आने से आपको परेशानी होगी, लेकिन आप अपनी सुविधाओं पर ध्यान दें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लाभ मिलेगा और माता-पिता की सेवा करना आपके लिए बेहतर रहेगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

 

धनु राशिफल : आज का दिन आपके लिए आय के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके लिए गए फैसले की सराहना होगी। जीवनसाथी से चल रहे किसी आपसी लड़ाई झगड़े को बातचीत के जरिए दूर करेंगे। काम को लेकर उलझन मे रहने के कारण समस्या आएगी। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में यदि कुछ बदलाव करने की सोच रहे थे, तो वह आप कर सकते हैं। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा।

 

मकर राशिफल : आज का दिन आपके लिए रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको किसी काम को लेकर योजना बना कर आगे बढ़ना होगा। व्यवसाय में आप तरक्की के राह पर आगे बढ़ेंगे, लेकिन कुछ रुकावटें आएंगी, जिन्हें आप दूर करने के लिए कोशिश करेंगे।

 

कुंभ राशिफल : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप यदि किसी पर भरोसा करेंगे, तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। राजनीति की ओर रुख कर रहे लोग अपने कामों पर थोड़ा ध्यान दें, क्योंकि आपको किसी महिला मित्र से धोखा मिलने की संभावना है। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। माता जी का कोई पुराना रोग उभरने से आपको समस्या आएगी।

 

मीन राशिफल : आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कहीं मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे। आपको किसी मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती हैं। आप आज अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। बिजनेस के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा, इसलिए आपको अपने कामों पर फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको किसी काम को पूरा करने में समस्या आ सकती हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सांसद बृजमोहन अग्रवाल की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार और अन्य पक्षकारों को नोटिस

By User 6 / January 14, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर-छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आज सांसद बृजमोहन अग्रवाल की याचिका पर सुनवाई हुई। जहां कोर्ट ने राज्य शासन और अन्य पक्षकारों को नोटिस कर दिया है। नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।    सांसद बृजमोहन अग्रवाल की याचिका पर छत्तीसगढ़...

CG के SI की राजस्थान में मौत : कुत्तों से बचने के चक्कर में ट्रक से टक्कर

By Rakesh Soni / January 19, 2026 / 0 Comments
  मुंगेली. राजस्थान और दिल्ली की निजी यात्रा छत्तीसगढ़ के एक थाना प्रभारी की अंतिम यात्रा बन गई. राजस्थान के भरतपुर जिले में एक ढाबे के पास अचानक कुत्तों के हमले से बचने की कोशिश में वह ट्रक की चपेट...

फिर वायरल हुई हर्षा, गले में रुद्राक्ष, हाथ में त्रिशूल लिए गंगा में लगाई आस्था की डूबकी

By Reporter 1 / January 19, 2026 / 0 Comments
पिछले साल महाकुंभ में ‘देश की सबसे सुंदर साध्वी’ के नाम से वायरल हुईं हर्षा रिछारिया इन दिनों माघ मेले में हैं। महाकुंभ के दौरान भक्ति मार्ग अपनाने वाली हर्षा ने एंकरिंग छोड़ दी थी, लेकिन अब वे पुरानी दुनिया...

वंदे भारत स्लीपर: रेल यात्रियों को सफर में नया एहसास

By Reporter 1 / January 17, 2026 / 0 Comments
भारतीय रेलवे पिछले 11 साल से यात्रियों की सुविधा को सुगम, सुरक्षित और तेज बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। भारतीय रेलवे ने इस दौरान अपनी यात्रा में कई नए अध्याय जोड़े हैं। पिछले कुछ सालों में रेलवे...

धान खरीदी केंद्र में हाथी की दस्तक

By Rakesh Soni / January 15, 2026 / 0 Comments
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एक धान खरीदी केंद्र में अचानक दंतेल हाथी आ धमका. हाथी जंगल से निकल कर केंद्र में रखे धान को खाने के फिराक में जा घुसा, जिसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने मिलकर हाथी...

ऑनलाइन गेमिंग कानून के तहत केंद्र का बड़ा एक्शन

By Reporter 1 / January 17, 2026 / 0 Comments
केंद्र सरकार ने नए ऑनलाइन गेमिंग कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 242 ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया है। इन प्लेटफॉर्म्स पर अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ संचालित किया जा रहा था।...

क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से सम्पन्न हुई नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन की शादी

By Reporter 1 / January 14, 2026 / 0 Comments
अभिनेत्री कृति सेनन की बहन, मॉडल और म्यूज़िक आर्टिस्ट नूपुर सेनन ने मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन के साथ 11 जनवरी को शादी रचा ली। इस खास मौके पर दोनों ने उदयपुर में रॉयल अंदाज़ में क्रिश्चियन और हिंदू, दोनों परंपराओं...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, सरगुजा सबसे ठंडा, शीतलहर का अलर्ट

By User 6 / January 17, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। CG Weather Update के अनुसार प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंडी हवाओं के चलते लोगों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / January 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज मकर संक्रांति के पावन दिन ऊर्जा और नेतृत्व का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई पहल सफल होंगी, वरिष्ठों का समर्थन प्राप्त होगा। व्यापारिक प्रयास फलदायी, धातु या तकनीकी क्षेत्र लाभकारी। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। स्वास्थ्य...

धान घोटाले पर सियासी संग्राम: दुर्ग में कांग्रेस का प्रदर्शन, 20 जनवरी को निकलेगी चूहा बारात

By User 6 / January 17, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में धान घोटाला छत्तीसगढ़ एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है। कवर्धा और महासमुंद जिलों में धान के चूहों द्वारा खा लिए जाने के सरकारी दावे को लेकर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *