बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने देश में आम चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है। यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश के आम चुनाव 2025 के अंत से लेकर 2026 की पहली छमाही के बीच आयोजित हो सकते हैं। यह घोषणा ऐसे समय में आई है, जब राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव कराने का दबाव बढ़ता जा रहा है।
यूनुस ने सरकारी टेलीविजन पर अपने संबोधन में चुनावों की संभावित तारीखों की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि जरूरी चुनाव सुधारों को पूरा करने के बाद ही चुनाव कराए जाएं। यदि राजनीतिक दल सटीक मतदाता सूची और अन्य बुनियादी सुधारों के साथ सहमत होते हैं, तो चुनाव नवंबर 2025 के अंत तक कराए जा सकते हैं। हालांकि, यदि सुधारों की पूरी सूची लागू की जाती है तो चुनाव में कुछ महीने की देरी हो सकती है।”
जुलाई 2023 में छात्रों के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के चलते 5 अगस्त को 77 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्तीफा देना पड़ा। हजारों प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास की ओर कूच करने के बाद, हसीना को भारत के अगरतला और फिर दिल्ली के पास गाजियाबाद स्थित हिडन एयरबेस ले जाया गया। शेख हसीना वर्तमान में भारत में एक अज्ञात स्थान पर रह रही हैं। उनके इस्तीफे के बाद 8 अगस्त को मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया था। मोहम्मद यूनुस ने स्पष्ट किया कि चुनाव सुधार अंतरिम सरकार की प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि सुधारों के जरिए चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाएगा।
शेख हसीना सरकार के पतन के बाद से बांग्लादेश राजनीतिक अस्थिरता का सामना कर रहा है। आगामी चुनावों की घोषणा से राजनीतिक दलों के बीच बातचीत की संभावनाएं बढ़ी हैं। हालांकि, चुनाव सुधारों और उनकी समयसीमा पर सहमति बनना अब सबसे बड़ी चुनौती होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 7, 2026 /
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...