कोरबा के कटघोरा वनमंडल में हाथियों की मौजूदगी ने सभी को परेशान कर रखा है। केंदई रेंज के चोटिया खदान डंपिंग के पास हाथियों के झुंड को देखकर हड़कंप मच गया। जंगली हाथियों की भीड़ को देखकर ग्रामीण सहम गए। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को खदेड़ा।केंदई रेंज के चोटिया इलाके में हाथियों का दल अचानक पहुंच गया। खदान डंपिंग के पास हाथियों को देखकर ग्रामीण सहम गए। हाथियों के कारण दहशत से भरे ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।










