Google Analytics Meta Pixel आईटीआई भिलाई में 6 सेक्टरों के नियोक्ता जुटेंगे और इतने ही नियोक्ता लाइवलीहुड कालेज में - Ekhabri.com

आईटीआई भिलाई में 6 सेक्टरों के नियोक्ता जुटेंगे और इतने ही नियोक्ता लाइवलीहुड कालेज में



दुर्ग। जिले में अब तक के सबसे बड़े मेगा एंप्लायमेंट फेयर की तैयारियां पूर हो चुकी हैं। आज सुबह समयसीमा की बैठक में अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई ने इसकी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से यहां आवेदक जुटेंगे। कार्यक्रम स्थल पर इनके रजिस्ट्रेशन की कार्रवाई समय पर पूरी हो जाए। चूंकि यह रोजगार को लेकर अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है अतएव बड़ी संख्या में युवाओं के जुटने की उम्मीद है। इसे देखते हुए दो स्थल चिन्हांकित किये गये हैं। दोनों ही स्थलों में छह-छह सेक्टर्स के नियोक्ता जुटेंगे। आयोजन स्थल लाइवलीहुड कालेज और शासकीय आईटीआई, पावर हाउस भिलाई रखा गया है। अपर कलेक्टर ने स्थल पर मोबाइल मेडिकल वैन की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये। साथ ही पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में निगम अधिकारियों को निर्देशित किया। उल्लेखनीय है कि 70 से अधिक नियोक्ता इस मेगा फेयर में जुट रहे हैं। अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का ने कहा कि अग्निवीर भर्ती के समय डाटा एंट्री आपरेटर्स की जिस टीम ने कार्य किया था। उनका काम काफी अच्छा था, फेयर के दौरान भी उनकी सेवाएं ली जाएं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, दुर्ग निगम आयुक्त लक्ष्मण तिवारी सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।



हास्पिटैलिटी और लाजिस्टिक जैसे सेक्टर में भी रोजगार- इस रोजगार मेले में 42 हजार से अधिक रोजगार के अवसर रखे गये हैं। खास बात यह है कि लाजिस्टिक और हास्पिटिलिटी जैसे नये करियर के विकल्प भी यहां खुले हैं। उप संचालक जनशक्ति नियोजन ने बताया कि देश भर में प्रतिष्ठित नियोक्ताओं से राज्यस्तरीय अधिकारियों ने संपर्क किया और उन्हें आमंत्रित किया। यह बहुत अच्छा अवसर है जब एक कैंपस में ही लोगों को रोजगार सृजन का मौका मिल सकेगा।



जनदर्शन के आवेदनों को समय पर प्रभावी ढंग से निराकृत करें-

अपर कलेक्टर ने आज बैठक में जनदर्शन के आवेदनों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि सभी आवेदन समयसीमा पर हल हों और इनका गुणवत्तापूर्वक निराकरण हो। उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर आवेदनकर्ताओं से मिले और वस्तुस्थिति का परीक्षण कर मामले का प्रभावी निराकरण करें। 22 दिसंबर को करंजा में जिलास्तरीय प्रशासन तुंहर द्वार का शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पूर्व से भी आवेदन प्राप्त कर लें ताकि मौके पर ही नागरिकों को उनके आवेदनों के निराकरण की स्थिति के बारे में बताया जा सके।



निष्प्रयोज्य वस्तुओं का डिस्पोजल करें, कार्यालय भी व्यवस्थित रखें-

अपर कलेक्टर ने कहा कि सभी कार्यालयों को व्यवस्थित रखना है। फाइलों को सही तरह से जमाकर रखना है। इन्हें चिन्हांकित कर आसानी से समय पड़ने पर अविलंब प्राप्त किया जाए, इसके लिए व्यवस्था बनाएं। निष्प्रयोज्य वस्तुओं का डिस्पोजल करें तथा इससे अवगत कराएं। एक ही टेबल पर काफी समय से कार्य कर रहे कर्मचारियों का टेबल रोटेशन करें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

रायपुर में दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज, जनजातीय संस्कृति की झलक

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार भाग ले रहे हैं।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, टिंबर और सरिया फैक्ट्री जली

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...