रायपुर में बुधवार को दिव्यांगों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। विशेष रोजगार कार्यालय में सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू हो रहे रोजगार मेले में प्राइवेट सेक्टर के उद्योगों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें 70 पदों पर रायगढ़ और रायपुर स्थित कंपनी में अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी।
जॉब फेयर में क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, भृत्य, असिस्टेंट, हेल्पर, रिसेप्शनिस्ट, सुपरवाइजर, सेल्स मेन, सेल्स एसोसिएट, डिलीवरी एग्जीक्यूटिव जैसे करीब 70 पदों पर भर्ती होगी। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए रोजगार कार्यालय पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
रोजगार मेले में भाग लेने वाले आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पास आवेदन कर सकते हैं।
आवेदकों को लाने होंगे ये दस्तावेज
अभ्यर्थियों को जिला रोजगार कार्यालय पंजीयन कार्ड, जिला चिकित्सा बोर्ड की दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, शिक्षा और आयु से संबंधित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, जाति प्रमाण-पत्र, (यदि आरक्षित श्रेणी से है) और 2 पासपोर्ट फोटो लाना अनिवार्य है। इसके साथ ही अनुभवी दिव्यांगजनों के लिए 1 से 5 वर्ष के अनुभव के आधार पर भी पदों में भर्तियां की जाएगी। अनुभव प्रमाण पत्र साथ में लाना अनिवार्य है।
इन प्राइवेट कंपनी में होगी भर्ती
बालाजी फाइनेंस एण्ड कंसल्टेंसी के लिए 12 पोस्ट
रोटोकास्ट इंडस्ट्रीज लिमिटेड क्लर्क और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 2 पद
शांता टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड के लिए क्लर्क 1 पोस्ट
डाटा एंट्री ऑपरेटर 1 पद
भृत्य का 1 पद
सुनील स्पांज प्राइवेट लिमिटेड में असिस्टेंट 1 पद
स्क्वायर फूड एंड बेवरेज प्रा.लि. रायपुर में हेल्पर 5 पोस्ट
रामा उद्योग प्राइवेट लिमिटेड रिसेप्शनिस्ट 1 पद
डाटा एंट्री ऑपरेटर 1 पद
सुपरवाइजर 1 पोस्टर
टचस्टोन ग्रुप भाठा गांव रायपुर के लिए सेल्स मेन 4 पोस्ट
डॉ. रेडीस फॉउडेशन और रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट अम्बुजा मॉल में सेल्स एसोसिएट के 3 पद
सिटी सेंटर मॉल में रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के लिए सेल्स एसोसिएट 4 पोस्ट
करेंसी टॉवर में रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के लिए सेल्स एसोसिएट के 6 पद
कलर्स मॉल में रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के लिए सेल्स एसोसिएट के 6 पोस्ट
फ्लिपकार्ट रायपुर में डिलीवरी एक्जिक्टिव के लिए 20 पदों पर भर्ती की जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 7, 2026 /
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...