बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के इन्द्रावती के जंगल और पहाड़ी इलाकों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जिसमें एक नक्सली के मारे जाने की खबर है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च अभियान के दौरान शुक्रवार की सुबह बीजापुर डीआरजी की टीम और माओवादियों के बीच शुरू हो गई। अभी रुक-रुक कर फायरिंग होने की खबर है।










