एक इंजीनियर युवक ने प्रेमिका के साथ घर अपना बसाने के सात माह के बच्चे का अपहरण कर लिया। इसके लिए उसने अपने मकान मालिक के ही सात माह के बेटे का अपहरण कर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी। हालांकि पुलिस ने महज सात घंटे में बच्चे को सुरक्षित बरामद कर प्रियांशु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक इंजीनियर ने अपनी महिला मित्र से शादी कर घर बसाने के लिए उसने यह अपराध किया।
बच्चे के पिता मालिक सिद्धार्थ कौशिक एक फार्मा कंपनी में फार्मासिस्ट हैं और रणहौला थाना क्षेत्र मोहन गार्डन में रहते हैं। आरोपित प्रियांशु कुमार का परिवार दो माह पहले ही उनके मकान में द्वितीय तल पर किराये पर रहने आया है। आरोपित ने इसी भरोसे का नाजायज फायदा उठाया। सिद्धार्थ स्वयं प्रथम तल पर रहते हैं। उनकी पत्नी शिवी कौशिक ने पुलिस को बताया कि नौ अप्रैल को 11.30 बजे दिन में प्रियांशु आया और बच्चे के साथ खेलने की बात कही, लेकिन बच्चा सो रहा था। बाद में आने को कहा तो वह बच्चे के जगने का इंतजार करने लगा। 12.30 बजे बच्चे के जगने के बाद प्रियांशु उसके साथ खेलने लगा। इस दौरान जैसे ही शिवी किसी काम से कमरे में गईं, वह बच्चे को लेकर फरार हो गया।
शिवी बाहर आईं तो दोनों नहीं दिखे। काफी ढूंढ़ने के बाद उन्होंने पति और पुलिस को सूचना दी। सिद्धार्थ ओखला स्थित अपने कार्यालय से तुरंत घर के लिए निकल गए। इसी बीच प्रियांश्ाु ने उन्हें काल किया और 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी और धमकाया कि पुलिस को खबर न दें। प्रियांशु के दुस्साहस का आलम यह था कि उसने अपने पिता को काल कर फिरौती मांगने की जानकारी दी। यह भी कहा कि पीड़ित परिवार को जल्द पैसे के इंतजाम करने के लिए कहें। बाहरी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त फर्स्ट सुधांशु धामा के नेतृत्व में टीम बनाई गई तो पता चला कि आरोपित उत्तम नगर से टैक्सी लेकर गाजियाबाद की ओर गया है। तुरंत दो टीमें गाजियाबाद के लिए रवाना की गईं। आनंद विहार पहुंची एक टीम को पता चला कि एक शख्स नवजात बच्चे के साथ टैक्सी में वसुंधरा की ओर जाता दिखा है। आरोपित बीच-बीच में मोबाइल आफ कर देता था। लेकिन, उसकी लोकेशन का पता लगाने के लिए उससे लगातार बातचीत जारी रखना जरूरी था। ऐसे में आरोपित के पिता व पीड़ित उसके खाते में थोड़ा-थोड़ा कर के करीब 40 हजार रुपये भेज दिए, ताकि उसे पैसे मिलने का भरोसा रहे और वह मोबाइल बंद न करे। इस दौरान वह बार-बार अपना लोकेशन बदल रहा था, लेकिन पुलिस पीछा कर रही थी। आखिर जनकपुरी डी ब्लाक में तिहाड़ जेल के नजदीक लाजवंती चौक पर पुलिस ने उसकी टैक्सी को रोक लिया। सबसे पहले बच्चे को उससे सकुशल बरामद किया। इस दौरान आरोपित वहां से फरार हो गया, लेकिन पीछे लगी रही पुलिस ने उत्तम नगर इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...
By User 6 /
March 23, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...