मुम्बई। मनोरजंन टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत से उनके फैंस बेहद दुखी है। सोमवार सुबह निधन हो गया। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कुछ देर पहले उन्होंने सोशल मीडिया में एक रील शेयर की थी जो चर्चा का विषय बनी हुई है।

घटना के समय घर पर अकेली थीं संचिता
पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय संचिता उगले अपने माता-पिता और बहन के साथ मुंबई के नालासोपारा इलाके में रहती थीं। घटना के समय वह घर पर अकेली थीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उन्होंने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या की। हालांकि घटनास्थल से अब तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
निधन से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर शेयर की थी रील
संचिता उगले के निधन से कुछ घंटे पहले ही उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो रील पोस्ट की गई थी। वीडियो में वह लोकप्रिय गीत ‘डफली वाले, डफली बजा’ पर लिपसिंक करती नजर आई थीं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “मैं नाचूं, तू नचा।” उनके निधन के बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

कई लोकप्रिय टीवी शोज में निभाए अहम किरदार
संचिता उगले टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा थीं। उन्होंने ‘कुमकुम भाग्य’, ‘वागले की दुनिया’ सहित कई लोकप्रिय धारावाहिकों में अभिनय किया था। हाल ही में वह दंगल टीवी के शो ‘साजन घर में’ में दिखाई दी थीं। इसके अलावा वह ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में अभिनेता सौरभ बेदी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।
फिल्म ‘छावा’ में भी किया था अभिनय
टीवी के साथ-साथ संचिता ने फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। उनके अचानक निधन की खबर से मनोरंजन जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...