भूमि विवादों में कमी लाने के लिए उठाया गया बड़ा कदम
रायपुर, 19 जून 2024: छत्तीसगढ़ में भू-सर्वे को त्रुटि रहित बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा कैडस्ट्रल नक्शों का जियो-रिफ्रेंसिंग और डिजिटाईजेशन परियोजना संचालित की जा रही है। इस परियोजना के तहत, राज्य का संपूर्ण हिस्सा सर्वेक्षित होकर एक डिजिटल डेटा बेस में संग्रहीत किया जाएगा। यह कार्य डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (डीजीपीएस) सर्वेक्षण और सैटेलाइट इमेजरी के माध्यम से किया जा रहा है।
परियोजना के अंतर्गत, 20 हजार से अधिक गांवों की भूमि का सर्वेक्षण किया जाएगा। अब तक महासमुंद, धमतरी, कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बलौदाबाजार, और कोरबा सहित 9 जिलों के 4375 गांवों की भूमि का जियो-रिफ्रेंसिंग कार्य पूरा हो चुका है। इस परियोजना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में भू-सर्वे को त्रुटि रहित बनाना है, जिससे भूमि चिन्हांकन में सटीकता आएगी और भूमि विवादों में कमी होगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस नई तकनीक को मंजूरी दी है और इसके लिए बजट में प्रावधान किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना के तहत राज्य के प्रत्येक ग्राम की सीमा का सैटेलाइट इमेज पर त्रुटि रहित चिन्हांकन होगा, जिससे राजस्व अभिलेखों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। साथ ही, मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण भी संभव होगा।
इस परियोजना के माध्यम से न केवल भू-सर्वे त्रुटि रहित होगा, बल्कि बंदोबस्त त्रुटि सुधार मामलों का तेजी से निराकरण भी किया जा सकेगा। सीमांकन कार्य में भूमि संबंधी विवादों का सही-सही समाधान होगा और जियो-रिफ्रेंसिंग से वर्तमान पटवारी नक्शा और स्थल पर भिन्नता का भी निराकरण किया जा सकेगा। इसके अलावा, सीमांकन-नामांतरण और बटवारा संबंधी न्यायालयीन प्रकरणों में भी कमी आएगी।
प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के क्रियान्वयन में भी तेजी आएगी। कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण और जल संसाधन जैसे विभागों की संपत्तियों को आसानी से चिन्हांकित किया जा सकेगा।
राजस्व विभाग ने भू-सर्वे सत्यापन की प्रक्रिया के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर को सर्वेक्षण अधिकारी के रूप में अधिकृत किया गया है और उनके मार्गदर्शन में उप-सर्वेक्षण अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व, सहायक सर्वेक्षण अधिकारी, तहसीलदार कार्य करेंगे। पटवारियों द्वारा नक्शे और स्थल के बीच की भिन्नता को दूर करने के लिए 15-20 अनडिस्पियूड ग्राउंड कंट्रोल पॉइंट्स का मिलान किया जाएगा। जियो-रिफ्रेंसिंग खसरा नक्शों में खसरा नंबर मूल पटवारी नक्शों से मिलान किया जाएगा और ग्राम की सीमाओं की जांच एवं निराकरण किया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
By User 6 /
September 9, 2026 /
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...