रायपुर। गांधी जयंती के अवसर पर अक्टूबर को राजधानी स्थित खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड गांधी भवन, केयूर भूषण स्मृति परिसर, कंकालीपारा में निबंध, क्विज और तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सम्पूर्ण जीवन दर्शन पर आधारित रही। इस प्रतियोगिता में निबंध, क्विज और एक्सटेम्पोर (तात्कालिक भाषण) शामिल हुए। तीनों प्रतियोगिता में 9 महाविद्यालय के चयनित छात्रों ने अपनी सहभागिता दी। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे दीप प्रज्ज्वलित कर गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।
प्रतियोगिता में निबंध लेखन के लिए प्रतिभागियों को गांधीजी के विचारधारा की प्रासंगिकता अथवा गांधीजी के ग्रामीण स्वावलंबन की परिकल्पना विषय पर 30 मिनट का समय निर्धारित था। एक्सटेंपोर( तात्कालिक भाषण) के लिए निर्धारित 3 मिनट की समय में सीमा गांधी जी के जीवन दर्शन के 13 विभिन्न विषयों में से एक विषय का चयन पर्ची निकालकर किया गया। इसी तरह क्विज के लिए कॉलेज ग्रुप हेतु बजल राउण्ड रखा गया था जिसमें प्रत्येक प्रश्न के जवाब के लिए 10 सेकंड और उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित था। तीनों प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन निर्णायक मंडल के 4 सदस्यीय टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, विद्यार्थी सहित छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रबंध संचालक रेखा शुक्ला ने बताया कि सभी विजेताओं को कल गांधी जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि गिरीश पंकज साहित्यकार, ब्रजकिशोर प्रसाद प्राचार्य मैनपुर महाविद्यालय गरियाबंद एवं कल्पना चौधरी प्राचार्य एन.एच.गोयल स्कूल की उपस्थिति में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार/प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...