विकास को रोकने का साहस कोई नहीं दिखा सका: नेताओं का प्रिय शब्द है विकास। जिसको जहां मौका लगा, विकास कराने लग पड़ता है। शिक्षा का विकास, किसान का विकास, राज्य और देश का विकास, लेकिन विकास छलना भी है। जल्दी हाथ नहीं रखने देता अपने ऊपर। कई बार हवा में ही रह जाता है। इसी तरह चौबेपुर के विकास ने भी अपने ऊपर किसी को हाथ नहीं रखने दिया। या अधिक बेहतर होगा यह कहना कि इस विकास को रोकने का साहस कोई नहीं दिखा सका। इसीलिए दो जुलाई की रात की स्याही का अंधेरा अनेक निदरेष पुलिस वालों के परिवारों को डस ले गया।
उसके घर में बंकर है। वह जेसीबी से दूसरों के घर तोड़ता था। उसके यहां प्रतिबंधित हथियार थे। जब तब वह पुलिस पर हाथ उठा देता था। उसने तो एक जज को भी धमका दिया था। पुलिस उसकी चेरी थी। पुलिस विभाग में उसके मुखबिर थे। वह यहां भागा, वह वहां भागा। अब छोड़ा नहीं जाएगा। अब उसके दिन गिनती के रह गए हैं। ऐसे कितने ही जुमले पिछले तीन दिनों से हवा में हैं। दुनिया को भले ही आज पता चला है, लेकिन चौबेपुर और कानपुर में हरेक जानता था विकास दुबे की कहानी।
उत्तर प्रदेश से बताने के लिए कई और किस्से भी थे, लेकिन चौबेपुर का यह लोमहर्षक कांड सब पर भारी पड़ गया। एक खाकी वर्दी सैकड़ों का भरोसा होती है और इसीलिए उस पर हुआ हमला लोगों को हिला देता है। अपराधी का लालन-पालन राजनीति करती है। डाकू हो या तस्कर, सब राजनीति के आंगन में ही शरण पाते हैं। राजनीति ही अपराधी की इच्छा और महत्वाकांक्षा को बढ़ाती है। विकास दुबे दलों से ऊपर था। कानपुर और उसके पड़ोसी जिलों में हर राजनीतिक दल के नेता उसका इस्तेमाल करते थे। अब सब चुप्पी साधे बैठे हैं। उधर अपने लोगों को खोने के बाद पुलिस ने विकास का घर गिरा दिया। लखनऊ तक धावे मारे गए, लेकिन खुद विकास का अभी तक तो कोई पता नहीं चल सका है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 31, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
By User 6 /
May 29, 2026 /
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By Reporter 5 /
May 31, 2026 /
RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...
By User 6 /
May 28, 2026 /
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...
By User 6 /
May 31, 2026 /
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
By User 6 /
May 29, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...
By User 6 /
May 28, 2026 /
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
May 29, 2026 /
रायपुर, 28 मई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को राष्ट्रीय और वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को नई गति मिल रही है, जिससे...