Google Analytics Meta Pixel शासन की किसान हितैषी योजनाएं बेहतरीन - प्रगतिशील किसान ऐनेश्वर वर्मा - Ekhabri.com

शासन की किसान हितैषी योजनाएं बेहतरीन – प्रगतिशील किसान ऐनेश्वर वर्मा

 शासन की किसान हितैषी योजनाओं का किसानों के जीवन पर पड़ा गहरा प्रभाव
– गोधन न्याय योजना, नरवा-घुरवा-गरवा-बाड़ी योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं अन्य योजनाओं से किसानों के जीवन में आया सकारात्मक परिवर्तन
– धान के बदले उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देकर प्रगतिशील किसान श्री ऐनेश्वर वर्मा ने लिखी सफलता की नई इबारत
– अपने खेतों में किए विभिन्न तरह के नवाचार, खेती-किसानी की आधुनिक पद्धति को अपनाया
–  खेतों में मल्लिका, आम्रपाली, लंगड़ा, दशहरी एवं बाम्बेग्रीन वेरायटी, काजू, सीडलेस नीबू से हो रही अच्छी आमदनी
– उद्यानिकी फसलों से प्रतिवर्ष 3 लाख रूपए की हो रही आय
– पपीता, ड्रेगन फ्रूट, बनारसी बेर वेरायटी, एप्पल बेर, अमरूद, नीबू तथा चीकू से हो रहा फायदा
– अच्छी गुणवत्ता का जैविक खाद कर रहे तैयार

राजनांदगांव-शासन की किसान हितैषी योजनाओं का किसानों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा है। किसानों ने आर्थिक समृद्धि और खुशहाली की दिशा में कदम बढ़ाये हैं। धान के बदले उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देकर डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पारागांव खुर्द के प्रगतिशील किसान श्री ऐनेश्वर वर्मा ने सफलता की नई इबारत लिखी है। किसान श्री ऐनेश्वर वर्मा छत्तीसगढ़ शासन के डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान से सम्मानित किये गए हैं। उनके खेतों में कतार में लगे हुए वृक्ष की शाखाएं आम, अमरूद, पपीता से भरपूर हैं। उन्होंने अपने खेतों में विभिन्न तरह के नवाचार किये हैं एवं खेती-किसानी की आधुनिक पद्धति को अपनाया है। किसान श्री ऐनेश्वर वर्मा ने कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाएं बेहतरीन हैं। गोधन न्याय योजना, नरवा-घुरवा-गरवा-बाड़ी योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं अन्य योजनाओं से किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। उन्होंने खेती-किसानी को बढ़ावा देने के लिए शासन को धन्यवाद दिया। वे कहते हैं कि शासन की योजनाओं से प्रोत्साहित एवं प्रेरित होकर युवाओं का रूझान खेती-किसानी में बढ़ा है। उन्होंने बताया कि वे 42-43 एकड़ में खेती कर रहे हैं और लगभग 6 एकड़ में उद्यानिकी फसल लगाई है, जो आमदनी का बड़ा जरिया है। राज्य पोषित उद्यानिकी विभाग की फल पौधरोपण हेतु अनुदान योजना के तहत आम, अमरूद, नीबू तथा चीकू लगाये हैं। जिससे अच्छी आमदनी हो रही है।  उद्यानिकी फसलों से लगभग 3 लाख वार्षिक आमदनी हो रही है। वे मिनी स्पिं्रकलर से सिंचाई कर रहे हैं। उन्होंने अपने खेतों में मल्लिका, आम्रपाली, लंगड़ा, दशहरी एवं बाम्बेग्रीन वेरायटी लगाई है। वहीं काजू फल रहे और सीडलेस नीबू का उत्पादन बहुतायत हो रहा है। नारियल के 300 पौधे लगाए हैं। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के केला विस्तार योजना के तहत 4 एकड़ में पपीता का रेड लेडी वेरायटी लगाये हैं। राज्य पोषित सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत खेतों में ड्रिप इरिगेशन लगाये हैं। अमरूद के जी-11 वेरायटी के 250 पौधे तथा ड्रेगन फ्रूट, बनारसी बेर वेरायटी, एप्पल बेर भी लगाये हैं। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत 2 हेक्टेयर में संरक्षित खेती के लिए अनुदान मिला है। जिसमें गंवारफल्ली, बरबट्टी, कुंदरू की फसल ले रहे हैं। किसान श्री वर्मा ने बताया कि वे अपने खेतों में वर्मी कम्पोस्ट बना रहे हैं। वर्मी कम्पोस्ट शेड में गोबर एवं सूखी पत्तियों से अच्छी गुणवत्ता का जैविक खाद तैयार कर रहे हैं। उन्होंने शासन के गोधन न्याय योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि जैविक खेती से बहुत फायदा है। शासन की योजना के तहत तालाब खुदवाये हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत जैविक खेती के लिए उन्होंने पक्का वर्मी कम्पोस्टिंग यूनिट लगाए हैं। जिसकी लागत 1 लाख रूपए है और शासन से उन्हें 50 हजार रूपए का अनुदान मिला है। उन्होंने बताया कि वे उदयपुर से रॉक फास्फेट लाये हैं। जिसमें 60 प्रतिशत गोबर, 40 प्रतिशत रॉक फास्केट मिलाकर एडवांस वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर रहे हैं, जो रीच आर्गेनिक कम्पोस्ट है। उन्होंने खेती बाड़ी के लिए मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत माली का प्रशिक्षण लिया है। घर में क्रेडा के तहत बायो गैस लगाये हैं। फसल के बाद उत्पादन का घर में ही प्रोसेसिंग भी कर रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *