Google Analytics Meta Pixel तखतपुर में फिल इस्पात के विरोध के बाद भी विस्तार जारी - Ekhabri.com

तखतपुर में फिल इस्पात के विरोध के बाद भी विस्तार जारी

तखतपुर क्षेत्र के छोटा मेडपार डीघोरा स्थित फिल इस्पात का विरोध के बाद भी विस्तार किया जा रहा है। विस्तार के विरोध के लिए आसपास के पंचायतों की बैठक हुई। इसमें इस्पात फैक्रीिर के विस्तारीकरण का विरोध करते हुए स्थानीय विधायक और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

 

 

 

विस्तारीकरण के लिए 2019 में जन सुनवाई की गई थी। इसमें लोगों के विरोध को देखते हुए विस्तार की योजना रद्द कर दी गई थी। मगर अब प्रशासनिक अधिकारी से गुपचुप तरीके मिलीभगत कर विस्तार करवा रहे हैं। ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। तखतपुर के छोटा मेड़पार और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और फिल इस्पात के अवैध विस्तार का विरोध जताया।

 

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों और कंपनी के मालिकों के बीच गुपचुप समझौते के चलते विरोध के बाद भी इस्पात संयंत्र का विस्तार किया जा रहा है। उनका कहना है कि 2019 में की गई जनसुनवाई में आसपास के 15 पंचायतों के ग्रामीणों ने विरोध जताया था। इसके चलते विस्तार को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब बिना जनसुनवाई और पंचायतों की एनओसी के फिल इस्पात प्रबंधन द्वारा संयंत्र का विस्तार किया जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

 

 

पंचायत के सरपंचों और ग्रामीणों ने बैठक के बाद कलेक्ट्रेट जाकर संयंत्र के विस्तार को रोकने के लिए ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर के नाम सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर किया जा रहे अवैध विस्तार को रोकने की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि कंपनी धन बल का उपयोग करते हुए पर्यावारण संरक्षण मंडल कार्यलय से मिलीभगत कर पर्यावरण अनुमति प्राप्त कर कंपनी विस्तार का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जबकि स्थानीय निवासी पहले ही इस कंपनी के कारण भंयकर पेयजल एवं पर्यावरण प्रदूषण घूल कोहरा और तापमान से परेशान है।

 

 

 

अब पावर प्लॉट संयंत्र का विस्तारीकरण 3.50 टीपी किलन 18 एम.जी डब्लू रोलिग मिल पावर प्लॉट का विस्तारीकरण बिना ग्राम पंचायत के अनुमति किया जा रहा है। यह हरित फसल क्षेत्र है और क्षेत्र में खेती बाड़ी ही लोगों का मुख्य व्यवसाय है। अगर वहां कंपनी का विस्तार किया जाता तो भूजल स्तर पर विपरीत प्रभाव के साथ प्रदूषण, विभिन्न प्रकार रोग का प्रकोप और भरी वाहनों के चलते दुर्घटना की संभावना बढ़ जाएगी। इसके चलते डिघोरा, मेंडपार मुरू, खरकेना, कबराकापा, बुटेना बिरकोना, सकरी और भावर के ग्रामवासी बुरी तरह प्रभावित होंगे।
तखतपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत छोटा मेडपार के डीघोरा ग्राम की है।

 

 

 

यहां दो दशक पहले फील इस्पात स्पंज आयरन फैक्टरी लगाई गई थी। फैक्टरी लगाने से पहले बहुत सारी शर्तो के साथ ग्रामीणों ने सहमति दी थी। इसके बावजूद फैक्टरी के द्वारा न पर्यावरण के मानक को लेकर कोई बेहतर काम किया गया है ना ही मानक को लेकर एक नोटिस बोर्ड लगाया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *