Google Analytics Meta Pixel रिलायंस फाउंडेशन और यूएन इंडिया के सम्मेलन में तटीय आपदाओं पर विशेषज्ञों ने किया मंथन - Ekhabri.com

रिलायंस फाउंडेशन और यूएन इंडिया के सम्मेलन में तटीय आपदाओं पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

रिलायंस फाउंडेशन और संयुक्त राष्ट्र (इंडिया) ने ओडिशा में तटीय आपदाओं पर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन का उद्देश्य तटीय पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा और आपदाओं से निपटने के लिए प्रभावी प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों को सुदृढ़ करना था। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों और ग्लोबल साउथ देशों के विशेषज्ञों ने भाग लिया और आपदाओं के दौरान त्वरित कार्रवाई और आपदा प्रबंधन पर अपने अनुभव साझा किए।

 

इस अवसर पर ओडिशा के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने उद्घाटन संबोधन में कहा, “हम प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों को मजबूती से लागू करने के लिए विभिन्न हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। ओडिशा सरकार प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।”

 

 

रिलायंस फाउंडेशन के सीईओ, जगन्नाथ कुमार ने जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न संकटों के बारे में बात करते हुए कहा, “जलवायु परिवर्तन के कारण आपदाओं की तीव्रता और आवृत्ति में वृद्धि हो रही है। हम त्वरित और सटीक चेतावनी प्रणालियों को लागू कर समुदायों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं।”

 

संयुक्त राष्ट्र के भारत में स्थानीय समन्वयक, शोंबी शार्प ने कहा, “यह सम्मेलन डीआरआर (आपदा जोखिम न्यूनीकरण) पर आयोजित बैठकों की श्रृंखला की शुरुआत है। हम सरकार, सिविल सोसायटी और रिलायंस फाउंडेशन जैसे साझेदारों के साथ मिलकर सामुदायिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।”

 

 

 

सम्मेलन में विशेषज्ञों ने मौजूदा चेतावनी प्रणालियों की समीक्षा की और उनमें सुधार के उपायों पर चर्चा की। एकीकृत चेतावनी प्रणालियों को बनाने के लिए मौसम संबंधी डेटा और सामाजिक-जनसांख्यिकीय जानकारी को जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया गया। साथ ही, बालासोर और भद्रक जिलों में किए गए कामों का अवलोकन भी किया गया।

Read Also  अंतागढ़ परगना के आये सभी देवताओं की मुख्यमंत्री ने की पूजा अर्चना

 

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य तटीय क्षेत्रों में जीवन और आजीविका की सुरक्षा को बढ़ावा देना और बेहतर नीतिगत परिणामों की दिशा में काम करना था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

महाकाल की नगरी की बेटी, विश्व ताज की दावेदार

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
  देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *