बदायूं । गांव के रहने वाले प्रेमपाल, मोहन लाल, गोमती व कल्याण बीपीएल कार्ड धारक हैं. इन्हें सरकार की ओर से मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए गए थे, जबकि गांव में न तो बिजली के पोल लगे और न ही बिजली की सप्लाई आई।
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के वजीरगंज ब्लॉक के गांव तालिब नगर का मजरा लखनपुरा गांव में आजादी के बाद से आज तक बिजली नहीं पहुंची है। लेकिन चार बीपीएल कार्ड धारकों के हजारों रुपये के बिल लगातार आ रहे हैं। जिसकी वजह से ग्रामीण परेशान हैं। गांव के रहने वाले प्रेमपाल, मोहन लाल, गोमती व कल्याण बीपीएल कार्ड धारक हैं. इन्हें सरकार की ओर से मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए गए थे, जबकि गांव में न तो बिजली के पोल लगे और न ही बिजली की सप्लाई आई। इसके बाद भी गोमती का 35,556, कल्याण का 36,513, मोहनलाल का 34,984 और प्रेमपाल का 34,699 रुपये का बिल आया है।
आज तक नहीं खींची बिजली की लाइन
लोगों का कहना है कि आजादी से आज तक गांव में बिजली की लाइन तक नहीं खींची। इसके बाद भी बीपीएल कार्ड धारकों के हजारों रुपये के बिल आ रहे हैं। जिसकी वजह से बीपीएल कार्ड धारक परेशान हैं और बिजली विभाग के चक्कर काट रहे हैं। बीपीएल कार्ड धारकों को चिंता सता रही है कि अब उनके पास इतने पैसे भी नहीं है जो हजारों रुपये के बिल जमा कर सकें।
डीएम ने अधिकारी को दिए कड़े निर्देश
मामले में डीएम कुमार प्रशान्त का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। गांव जाकर देखें कि बिना बिजली की सप्लाई के इन लोगों के बिल क्यों आ रहे हैं। जिन लोगों के भी बिल आए हैं, उनके बिलों को सही कराया जाए, ताकि बीपीएल कार्ड धारकों को किसी भी तरह को समस्या ना हो।
समाधान करने के नाम पर मांगते हैं रिश्वत
जिन लोगों के बिजली के बिल आ रहे हैं। उन लोगों का कहना है कि जब उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की तो अधिकारियों का कहना है कि आधे पैसे हमें दे दो आधे बिल के पैसे सही करवा देंगे। बीपीएल कार्ड धारक ग्रामीणों का कहना है कि ना तो उनके पास इतनी जमीन है और ना ही उनके पास कोई और साधन जो बिजली के हजार रुपये के बिल जमा कर सकें।
विभाग के अधिकारी सुनने को नहीं तैयार
चारों लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर उनके गांव में बिजली की सप्लाई होती तो वह बिल भी जमा करते। जब आज तक गांव में बिजली की सप्लाई ही नहीं आई तो बिजली का बिल कैसे आ रहा है और कैसे जमा करें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम बिनौरी थाना पलारी के इलाके में 29 मार्च की रात राम कुमार साय की लाश उनके घर के खेत में मिली। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की हत्या गला दबाकर...
By User 6 /
April 2, 2026 /
भोपाल। मध्य प्रदेश में दलबदल के चलते सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस अब संगठन को फिर से मजबूत करने के मिशन पर काम कर रही है। पार्टी नेतृत्व ने साफ संकेत दिए हैं कि अब जमीनी स्तर से लेकर मीडिया...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 4, 2026 /
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...