Google Analytics Meta Pixel पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन का विस्तार, यात्रियों को बड़ी राहत   - Ekhabri.com

पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन का विस्तार, यात्रियों को बड़ी राहत  

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और कंफर्म बर्थ की समस्या को देखते हुए रेलवे ने पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार करने का फैसला लिया है। अब यह स्पेशल ट्रेन 31 जुलाई 2026 के बाद भी 18 सितंबर 2026 तक 14-14 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।

 

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल 03 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक (कुल 14 फेरे) प्रत्येक सोमवार और बुधवार को पटना से रवाना होगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 05 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक (07 फेरे) प्रत्येक बुधवार को चलेगी।

इसके अलावा, ट्रेन संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 07 अगस्त से 18 सितंबर 2026 तक (07 फेरे) प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी।

 

इन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

 

इस स्पेशल ट्रेन का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों— बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया—पर दिया गया है। इन स्टेशनों से यात्री इस ट्रेन सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

 

कोच संरचना और सुविधाएं

 

इस ट्रेन में कुल 22 कोच उपलब्ध रहेंगे, जिनमें—

 

* 01 पावरकार

* 01 एसएलआरडी

* 02 जनरल कोच

* 04 स्लीपर कोच

* 07 एसी-III

* 07 एसी-III इकॉनमी कोच

 

शामिल हैं, जिससे यात्रियों को बेहतर और आरामदायक यात्रा सुविधा मिलेगी।

 

यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

 

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की *समय-सारिणी और ठहराव की पूरी जानकारी* आधिकारिक वेबसाइट

[www.enquiry.indianrail.gov.in](http://www.enquiry.indianrail.gov.in)

पर अवश्य जांच लें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *