Google Analytics Meta Pixel फडणवीस और उद्धव ने लिफ्ट में की मुलाक़ात - Ekhabri.com

फडणवीस और उद्धव ने लिफ्ट में की मुलाक़ात

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विधानभवन की एक ही लिफ्ट में सफर किया। इसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है। सवाल खडा हो गया कि इन दोनों नेताओं के बीच क्या चर्चा हुई? इस मुलाकात पर शिवसेना यूबीटी के मुखिया उद्धव ठाकरे ने प्रतिक्रिया दी है।

 

 

 

उद्धव ठाकरे ने मजाक में कहा कि यह हमारी सीक्रेट मीटिंग थी और अब आगे से ऐसी बैठकें लिफ्ट में ही किया करेंगे। उन्होंने कहा कि अचानक से मेरी मुलाकात देवेंद्र फडणवीस से हो गई। अब इससे कई लोगों को लगा होगा कि ना ना करते प्यार तुम्ही से कर बैठे। लेकिन इस मुलाकात में ऐसा कुछ भी नहीं था। यह बस केवल एक इत्तेफाक था।

 

 

 

शिवसेना यूबीटी चीफ ने शिंदे सरकार पर भी जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोग इस खोके सरकार को अलविदा कह रहे हैं। राज्य की सरकार कल कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान करेगी। कल बजट भी पेश किया जाएगा और सिर्फ ऐलान हीं होंगे। सरकार को इस बात पर भी बोलना चाहिए कि पिछले दो साल में कितनी घोषणाएं पूरी की गईं। इतना ही नहीं बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह लीकेज की सरकार है। राम मंदिर से लेकर एग्जमाम तक सभी कुछ लीक हो रहे हैं।

 

 

 

शिंदे सरकार पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि सीएम शिंदे ने कहा था कि किसानों की आत्महत्याएं नहीं होंगी। अमरावती से औसतन एक किसान ने सुसाइड किया है। हमारे सीएम एक अमीर किसान हैं। वह हेलीकॉप्टर से खेत में जाते हैं। राज्य सरकार पर किसानों का करीब 10,022 करोड़ रुपये का मुआवजा बकाया है। दुर्भाग्य से एनडीए सरकार दोबारा से केंद्र में आई है। मेरी यही मांग है कि इलेक्शन से पहले किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *