रीवा: बिना पूंजी के करोड़ों के खेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. 15 करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी मामले में जिला आबकारी अधिकारी सहित सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 (सी) के तहत केस दर्ज किया गया है.
ये हैं आरोपी:
उपेन्द्र सिंह बघेल, नृपेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, नागेन्द्र सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, विजय बहादुर सिंह , अनिल जैन ।









