मुंगेली। यूपीएससी परीक्षा-2023 का परिणाम मंगलवार को जारी हुआ. वहीं इस परीक्षा में 120 रैंक हासिल करने और झूठी खबर फैलाकर लोगों को तीन युवकों ने गुमराह किया. परीक्षा पास करने की खबर सुनकर बधाई देने वालों का उनके पास तांता लगा रहा. लेकिन जैसे ही इस झूठ की जानकारी पुलिस को लगी पुलिस ने कार्रवाई करते गए तीनों पर एक्शन लिया. मामले में मनोज कुमार पटेल उम्र 30 वर्ष मुंगेली, राजेन्द्र साहू और श्रवण साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.









