रायपुर। कोरोना के बढ़ते केस ने देश को हिला कर रखा है। इससे फिल्म इंडस्ट्री भी अछूत नहीं रही बिग बी, एश्वर्या और अभिषेक को कोरोना होने की खबर मिलते ही उनके फैंस दुखी और निराश हो गए। फैंस बच्चन परिवार के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। कल अमिताभ बच्चन ने खुद ट्वीट कर कोरोना होने की जानकारी लोगों को दी।
देश भर में शायद ही कोई ऐसा होगा जो अमिताभ बच्चन का फैन न हो। यही कारण है कि आज लोगों के मोबाइल स्टेटस, ट्वीटर, फेसबुक, इंस्टा में बिग बी छाए हुए हैं।
लोग उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। पेशे से इंजीनियर आदित्य के लिए बच्चन परिवार के कोविड होने की खबर से शॉक्ड हैं। बिग बी के बीमार होने की खबर सुनते ही वह न्यूज के जरिए आगे की जानकारी जुटाने में लग गए। स्टूडेंट मानस बाजपयी का भी कुछ ऐसा ही हाल है। वे भी बिग बी के फैन हैं। मानस ने अमिताभ बच्चन की एक भी फिल्म देखना नहीं छोड़ा। शोले उन्होंने 30 से भी ज्यादा बार देखी है। ऐसे में बिग बी को कोरोना होना उनके लिए बेहद दुख और आर्श्चय की बात है। फैंस जानना चाहते हैं कि कैसे अमिताभ बच्चन इसकी चपेट में आ गए।
गृहणी पुनिता नायक ने तो बच्चन परिवार की सलामती के लिए आज भगवान से प्रार्थना भी कर डाली। वे बताती हैं कि कल से पूरा परिवार न्यूज देख रहा है और एश्वर्या और अराध्या को भी कोरोना होने की खबर मिलते ही बहुत दुख हुआ। फैंस को अब उस दिन का इंतजार है जब बच्चन परिवार के ठिक होने की खबर टीवी पर देखने को मिले।
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...