पिता वो बरगद की छांव है जिसके पास सुकून मिलता है। पिता उस नींव की तरह है, जिसके सहारे बड़ा महल बन कर खड़ा होता है। पिता एक ऐसी किताब है, जिससे हम जीवन की हर वो शिक्षा आसानी से सीख लेते हैं जो किसी स्कूल में नही मिलती। पापा हमारी लाइफ के वो होरी होते हैं, जो ना तो कभी थकते हैं और ना ही कभी हारते हैं।
सच कहूं तो पिता वह है जो गरीब होकर भी अपने बच्चों के सामने हमेशा एक अमीर इंसान बन के खड़ा होता है, जिसके पास भले ही जेब में दस रुपए ही हों, लेकिन वह बच्चों का दिल रखने के लिए हजारों खर्च करने को तैयार हो जाता है।
आज फादर्स डे है। लेकिन सही मायने में किसी भी पिता के लिए कोई एक दिन नहीं होता। जब एक लड़का पति बनता है और उसके बाद पिता बन जाता है तो उसकी सारी प्राथमिकताएं बदल जाती हैं। वह हर सुबेरे उठकर सबसे पहले अपने बच्चों का चेहरा दिखता है। अपने लिए बाद में पहले अपनों के लिए जीता है। आइए हम मिलते हैं कुछ ऐसे लोगों से जिनका यह पहला फादर्स डे है, जिन्हें पहली बार पिता बनने का सुखद एहसास हुआ है।
डॉक्टर प्रकाश पटेल के पास हर मर्ज की दवा है। ऐसा माना जाता है कि वह हर किसी के दर्द को दूर करते हैं लेकिन उनके दर्द और दिनभर की थकान की दवा उनके बेटे की मुस्कान में छुपी है। वह कहते हैं दिन भर की थकान उस वक्त खत्म हो जाती है जब अपने बेटे का चेहरा देखते हैं। प्रकाश बताते हैं कि उनका बेटा अभी 8 महीने का है दिनभर जब वह पेशेंट के बीच से अपने बेटे से मिलते हैं तो उन्हें ऐसा सुकून मिलता है जो किसी भी चीज से नहीं मिलता। वह कहते हैं। हर रिश्ता अपने आप में अनोखा होता है लेकिन जब हम पिता बन जाते हैं तो हमारे सोचने और समझने की मायने भी बहुत अलग हो जाते हैं।
विवेक जायसवाल का भी एक बेटा है। विवेक बिजनेसमैन हैं। विवेक कहते हैं कि उनकी दुनिया उनके बेटे में समा गई है। बेटा जब हुआ था, तब से लेकर आज तक का हर दिन उनके लिए एक अलग अनुभव देने वाला है। बच्चे का हंसना, आवाज सुनना, पलटना, घुटने के बल चलना यह सारी चीजें उन्हें एक ऐसी खुशी दे जाती हैं जिसकी किसी भी चीज से तुलना नहीं की जा सकती। वह कहते हैं कि पिता बनना एक बड़ी जिम्मेदारी है और मैं भाग्यवान हूं कि भगवान ने मुझे एक प्यारा सा नन्ना सा साथी दिया है।
हितेश ठाकुर को भगवान ने एक नन्हा सा बेटा दिया है। बेटा अभी 1 साल का हो चुका है। कोरोना काल में आए उतार-चढ़ाव के बाद जब उनकी गोद में चिराग आया तो उनकी सारी दुनिया बदल गई। वह बच्चे के साथ बच्चा बन के अब एक बार फिर से अपने बचपन को जी रहे हैं। हितेश कहते हैं कि हमने अपने पिताजी से बहुत अच्छी चीजें सीखी है और अब यही कोशिश है कि अपने माध्यम से बेटे को वही संस्कार दें जो हमारे पापा ने हमको दिया। वह कहते हैं कि चिराग जब हंसता है तो उसके साथ हम भी मन भर के हंस लेते हैं यह खुशी किसी जादू भरी टॉनिक से कम नहीं है।
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...