Google Analytics Meta Pixel लांग कोविड के कारण महीनों तक बनी रहती है थकान व सांस की दिक्कत - Ekhabri.com

लांग कोविड के कारण महीनों तक बनी रहती है थकान व सांस की दिक्कत

कोविड संक्रमण का पता चलने के लंबे समय बाद तक कई लोगों को क्रोनिक थकान व सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। क्रोनिक थकान एक चिकित्सकीय अवस्था है, जो अक्सर वायरल संक्रमण्ा की वजह से पैदा होती है। यह कहना है उन विज्ञानियों का, जिन्होंने अपनी तरह के पहले अध्ययन में लांग कोविड व क्रोनिक थकान के संबंधों के बारे में पता लगाया है। विज्ञानियों का अध्ययन निष्कर्ष जेएसीसी : हार्ट फेल्योर नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

अध्ययन के दौरान विज्ञानियों ने पाया कि कोरोना संक्रमण के बाद कई लोग बिना अस्पताल में भर्ती हुए भी ठीक हो गए, लेकिन लंबे समय तक उनमें बीमारी का असर बना रहा। शोधकर्ताओं ने कहा, ‘दरअसल, ये मरीज सार्स सीओवी-2 के पोस्ट एक्यूट सीक्वल से पीड़ित थे, जिसे लांग कोविड या लांग हालर्स कोविड भी कहा जाता है।”

उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में सार्स सीओवी-1 महामारी के बाद भी लोगों ने गंभीर थकान, निर्णय लेने में परेशानी व अनिद्रा जैसी परेशानियों का सामना किया था। हालिया अध्ययन में शोधकर्ताओं ने कुल 41 मरीजों को शामिल किया, जिनमें 23 महिलाएं व 18 पुरुष थे। इनकी उम्र 23 से 69 साल के बीच थी। अमेरिका के माउंट सिनाई स्थित आइकन स्कूल आफ मेडिसिन में प्रोफेसर व अध्ययन की नेतृत्वकर्ता डोना एम. मैनसिनी कहती हैं, ‘गंभीर कोविड संक्रमण से उबरने के दौरान अन्य अंगों को नुकसान पहुंच सकता है। कई मरीज सांस लेने में परेशानी की शिकायत करते हैं, जिसके कारणों का पता लगाने के लिए कार्डियोपल्मोनरी एक्सरसाइज टेस्ट का प्रावधान है। इसमें कई विसंगतियां सामने आती हैं, जिनकी वजह से रोजाना की सामान्य गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...