Google Analytics Meta Pixel फिर डरा रहा कोरोना, कोविड संक्रमित मरीजों की जांची गई ट्रेवल हिस्ट्री - Ekhabri.com

फिर डरा रहा कोरोना, कोविड संक्रमित मरीजों की जांची गई ट्रेवल हिस्ट्री

 

दुर्ग। कोरोना एक बार फिर से डरा रहा है। जिले में आरटीपीसीआर टेस्ट के बाद 4 कोविड पॉजिटिव मरीज मिलने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. जे.पी. मेश्राम के निर्देशानुसार जिला नोडल अधिकारी, आईडीएसपी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे तथा जिला एपिडेमोलॉजिस्ट रितीका सोनवानी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा संक्रमित मरीजों के क्षेत्र में 25 मार्च को सर्वे किया गया।

कोविड के मरीजों की जानकारी ली गयी जिसमें 20 से 70 वर्ष के तीन महिला एवं एक पुरूष है सभी मरीज दुर्ग जिले के अलग-अलग क्षेत्र के निवासी है जैसे मीलपारा, सेक्टर-10 भिलाई, ननकट्ठी एवं बोरसीभाठा के हैं जिनमें से 1 की ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली की है व अन्य 3 व्यक्तियों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है जिसमें ट्रेवल हिस्ट्री वाले में कोविड संबंधी लक्षण है व अन्य 3 व्यक्तियों में नहीं है। उक्त व्यक्तियों में बोरसीभाठा, ननकट्ठी एवं मीलपारा निवासी 24 मार्च द्वारा जाँच कराया गया था जिसमें आरटीपीसीआर पॉजिटिव आये। वर्तमान में तीनों मरीज होम आईसोलेशन में घर पर ही चिकित्सकीय उपचार ले रहे है। इनकी कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं पायी गयी एवं कोविड टीकाकरण किया जा चुका है। कोविड संबंधी अन्य लक्षण नहीं है। एक पॉजिटिव व्यक्ति सेक्टर-10 भिलाई निवासी की जाँच सर्दी, खाँसी की तकलीफ की वजह से करायी गयी। इनका दिल्ली की ट्रेवल हिस्ट्री है। वे पिछले सात दिवस के पहले भिलाई पहुँचे। वर्तमान में होम आईसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

सभी मरीजों का कान्टेक्ट सर्वेलेंस किया जा चुका है एवं घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहें मरीजों को दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी हैं। सभी मरीजों के प्रायमरी कान्टेक्ट की जानकारी ली गयी, जिससे ज्ञात हुआ कि कोई भी कोविड संबंधित लक्षण उनमें नहीं है। संक्रमित मरीज व उनके घर के आस-पास सर्दी, खांसी व आई.एल.आई. हेतु स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा सर्वे किया गया एवं सैम्पलिंग किया गया।

Read Also  छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन का शुभारंभ, पारंपरिक उत्पादों का हुआ प्रदर्शन

आम जनता में जन जागरूकता की सलाह दी गयी जैसे आपस में उचित दूरी रखें, सार्वजनिक स्थानों पर एक-दूसरे से 2 गज की दूरी बनाकर रखें एवं अपनी आँख, नाक व मुँह को बेवजह छूने से बचें। अपने हाथों को नियमित रूप से और अच्छे से धोये, सार्वजनिक स्थानों पर न थूके भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। उक्त कोविड से संकमित मरीजों का जिनोमिक सिक्वेंसिग हेतु सैम्पल एम्स रायपुर भेजा जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *