बलौदा बाजार-छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 23 लोग घायल हैं। मरने वालों में एक बच्चा, 5 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी छठी कार्यक्रम में शामिल होकर पिकअप से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसा पलारी थाना क्षेत्र में हुआ है।जानकारी के मुताबिक, लटुवा और उसके आस-पास के गांव के रहने वाले करीब 30 लोग रविवार को परसदा गांव में कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। यहां से वे रात को करीब 11 बजे के आस-पास लौट रहे थे। इसी दौरान गोड़ा पुलिया रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग में यह हादसा हो गया है।हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि अन्य घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां इलाज के दौरान 3 और लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।आस-पास के लोग ही घायलों को लेकर अस्पताल गए थे। हादसे के बाद पुलिस को भी तुरंत सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
सीएम ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
उधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है।
इन लोगों की हुई मौत
1-लटुवा निवासीे धनेश्वरी(35)
2-लटुवा निवासी प्रभा नायक
3-अगर बाई(60)
4-घनश्याम फेकर(6)
5–शान्ति फेकर(60)
6-हेमा ध्रुव
ये लोग हुए घायल
नीतीश फेकर, ज्योति फेकर, गोवर्धन फेकर, पिंकी फेकर, जय सिंह फेकर ,ज्योति फेकर, अतुल,शकुंकतला साहू, सहोदा बाई, बुधवारीन फेकर, मंजू फेकर , किरण पिता तिजराम फेकर, दुर्गा फेकर,ओमप्रकाश फेकर , शिवकुमार, कुमारी बीना, भुवन फेकर, प्रेमिन फेकर और कुंती साहू।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...