आखिरकार चयनकर्ताओं को घरेलू सत्र में लगातार बल्ले से रन बना रहे पृथ्वी शा को टीम में लेना ही पड़ा। 27 जनवरी से शुरू हो रही न्यूजीलैंड के विरुद्ध तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए मुंबई के इस बल्लेबाज की भारतीय टीम में वापसी हुई है। पृथ्वी ने भारत के लिए अपना अंतिम मैच जुलाई 2021 में खेला था।
पृथ्वी ने दो दिन पहले ही असम के विरुद्ध रणजी ट्राफी मैच में तिहरा शतक जड़ उन्हें नजरअंदाज करने वालों को करार जवाब दिया था। 379 रन की उनकी यह पारी रणजी इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी थी। इसके अलावा पृथ्वी ने विजय हजारे ट्राफी में दोहरा शतक जड़ा था। सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। उन्होंने 181.42 के स्ट्राइक रेट से 332 रन बनाए थे और असम के विरुद्ध 134 रन की पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ थी। अब जाकर चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया है।
न्यूजीलैंड के विरुद्ध वनडे और टी-20 सीरीज के लिए शुक्रवार को भारतीय टीम की घोषणा की गई। वनडे में कप्तानी रोहित शर्मा, जबकि टी-20 सीरीज में कप्तानी हार्दिक पांड्या ही करेंगे। इसके साथ ही आस्ट्रेलिया के विरुद्ध पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का एलान किया गया है। श्रीलंका के विरुद्ध पहले वनडे से ठीक पहले सीरीज से हटने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब भी फिट नहीं हुए हैं। वनडे में शहबाज अहमद और केएस भरत की भी टीम में वापसी हुई है। अक्षर पटेल और केएल राहुल पारिवारिक कारणों से न्यूजीलैंड के विरुद्ध नहीं खेलेंगे। वहीं, सूर्यकुमार यादव और रवींद्र जडेजा को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। जडेजा की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी।
वनडे : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्रा सिह चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक।
टी-20 : हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश् शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्रा सिह चहल, अर्शदीप सिह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शा और मुकेश कुमार।
आस्ट्रेलिया के विरुद्ध पहले दो टेस्ट के लिए टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, इशान किशन, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रविद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट और सूर्यकुमार यादव।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...