Google Analytics Meta Pixel आर्थिक स्थिति ने नहीं रोकी रेखा कोरवा के इरादों की उड़ान - Ekhabri.com

आर्थिक स्थिति ने नहीं रोकी रेखा कोरवा के इरादों की उड़ान

रेखा कोरवा बनी अतिथि शिक्षक, समुदाय में खुशी की लहर

 

IMG 20240625 WA0032

रायपुर, 25 जून 2024: कोरबा जिला प्रशासन द्वारा संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति के शिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने के प्रयास से जिले में खुशी की लहर है। खनिज न्यास निधि के तहत स्कूल शिक्षा विभाग में अतिथि शिक्षक और भृत्य के रूप में नियुक्तियाँ दी गईं हैं।

 

कोरबा जिले के कटघोरा की पहाड़ी कोरवा कुमारी रेखा को भैंसमा के शासकीय माध्यमिक स्कूल में अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। रेखा ने नियुक्ति मिलने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पहल विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय है। रोजगार मिलने से वे अपने पैरों पर खड़े होकर परिवार की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे।

 

25 वर्षीय रेखा ने बताया कि उनके परिवार में माता-पिता सहित पांच सदस्य हैं। पिता दिनेश कुमार मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं, जिससे केवल गुजारा हो पाता है। रेखा ने बताया कि वह बचपन से पढ़ाई में अच्छी थी और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मेहनत करती रही। आर्थिक तंगी के बावजूद रेखा ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और पीजी कॉलेज कोरबा से जूलॉजी में एमएससी 73 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण किया। साथ ही वह बीएड की पढ़ाई भी कर रही है।

 

रेखा ने कहा कि यह उसकी उड़ान की शुरुआत है। विभाग द्वारा प्रदान की गई इस नियुक्ति से उसे आर्थिक संबल मिला है, जिससे वह अपने और परिजनों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम होगी। अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य करते हुए वह अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखेगी और भविष्य में प्रतियोगिता परीक्षा क्वालीफाई कर सहायक प्राध्यापक, व्याख्याता जैसे पदों पर कार्य करेगी।

Read Also  चाय बनाने में देरी से नाराज पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या

 

जिला प्रशासन द्वारा पिछड़े जनजाति परिवार के शिक्षित युवाओं को रोजगार देकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। रोजगार मिलने से पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति समुदाय के लोग आर्थिक और सामाजिक विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। रेखा ने कहा कि शिक्षा विभाग में रोजगार मिलने से वे शिक्षा से जुड़े रहेंगे और अपने समाज में शिक्षा की आवश्यकता को समझाकर जीवन में बदलाव ला सकेंगे।

 

रेखा ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासनको रोजगार के अवसर प्रदान करने और आर्थिक उन्नति के मार्ग प्रशस्त करने के लिए धन्यवाद दिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *