Google Analytics Meta Pixel भोपाल में दिग्विजय समेत 150 कांग्रेसियों के खिलाफ FIR दर्ज - Ekhabri.com

भोपाल में दिग्विजय समेत 150 कांग्रेसियों के खिलाफ FIR दर्ज

मध्य प्रदेश में सियासी पारा चरम पर है। यहां एफआईआर का दौर भी जारी है। नेताओं पर एफआईआर दर्ज कराने के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से जुड़ा है। मध्यप्रदेश की राजधानी में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में बगैर अनुमति के साइकिल रैली निकालने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित 150 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रहे इजाफे के विरोध में बुधवार को प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। राजधानी भोपाल में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की अगुवाई की थी और साइकिल रैली निकाली थी। दिग्विजय सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की साइकिल रैली सीएम हाउस की ओर बढ़ी थी जिसे पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया था। दिग्विजय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने साइकिल रैली के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया और अब इसी को लेकर दिग्विजय सहित 150 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर भोपाल के टीटीनगर थाने में धारा 188, 341, 269, 270 और 143 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि इससे पहले दिग्विजय सिंह पर भोपाल क्राइम ब्रांच ने भी केस दर्ज किया है। तब सीएम शिवराज सिंह चौहान का फेक वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी नेताओं ने दिग्विजय के खिलाफ क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी और दिग्विजय सिंह को मानहानि, कूट रचना समेत अन्य धाराओं में आरोपी बनाया गया है। दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान के 21 जनवरी 2020 के एक वीडियो जो कि दो मिनिट से ज्यादा का था उसके साथ छेड़छाड़ की और फिर छेड़छाड़ कर 9 सेकेंड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *