Google Analytics Meta Pixel बंगाल बंद के दौरान BJP नेता पर फायरिंग, कई नेता हिरासत में - Ekhabri.com

बंगाल बंद के दौरान BJP नेता पर फायरिंग, कई नेता हिरासत में

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस के बल प्रयोग के खिलाफ बीजेपी द्वारा बंगाल बंद बुलाया था। यह 12 घंटे का बंद सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक चला। टीएमसी सरकार के खिलाफ बंद के दौरान कोलकाता में बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी और राहुल सिन्हा समेत दर्जनों नेता हिरासत में लिए गए। इस दौरान रूपा गांगुली कोलकाता की सड़कों पर बंद को सफल बनाने के लिए राहगीरों के हाथ जोड़ती नजर आईं। पुलिस ने उन्हें भी एहतियातन हिरासत में ले लिया।

 

 

 

 

बंद के दौरान कई इलाकों में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प की खबरें हैं। नॉर्थ 24 परगना में गोलीबारी के बाद एक देसी बम बरामद हुआ है। बीजेपी नेता प्रियांगु पांडेय की कार पर भाटपाड़ा में हमला हुआ, फायरिंग की गई। ड्राइवर को गोली लगी। 7 राउंड फायरिंग की गई। यह सब ACP की मौजूदगी में हुआ। घटना में दो लोग घायल हुए, एक की हालत गंभीर है।

 

 

 

 

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई में 160 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हुए, जिनमें 17 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने दावा किया कि इस झड़प में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए। बंगाल में विपक्ष के नेता अधिकारी ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग भी की है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा- “हम एक आम हड़ताल के लिए मजबूर हो गए हैं, क्योंकि यह तानाशाह शासन लोगों की आवाज को नजरअंदाज कर रहा है, जो पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे थे।

Read Also  मध्य प्रदेश में मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में ट्राली पलटने से 11 की मौत

 

 

 

 

यह बंद और विरोध प्रदर्शन आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के कारण हो रही देशव्यापी नाराजगी के बीच हुआ है। कई हिस्सों में जूनियर डॉक्टर गैर-आपातकालीन मरीजों को देखने से इनकार कर रहे हैं और पीड़िता के लिए न्याय और अस्पतालों में महिलाओं की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *