Google Analytics Meta Pixel पहले पुतिन, अब जेलेंस्की से मिले नरेंद्र मोदी - Ekhabri.com

पहले पुतिन, अब जेलेंस्की से मिले नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से हुई। भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी की यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ अकेले में और फिर प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत होगी। दोनों बैठकों में पीएम नरेंद्र मोदी रूस-यूक्रेन संघर्ष का बातचीत से हल निकालने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

 

 

 

कीव यात्रा से लगभग छह हफ्ते पहले पीएम मोदी रूस की यात्रा पर थे, जहां वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले थे। बताया जाता है कि रूसी राष्ट्रपति से भारतीय पीएम का संघर्ष समाप्ति के मुद्दे पर गहन विचार-विमर्श हुआ था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इससे पहले जून में इटली के अपुलिया में जी-7 शिखर सम्मेलन में जेलेंस्की से बात हुई थी। पीएम ने जेलेंस्की से कहा था कि भारत यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण हल के पक्ष में वह सब करेगा जो वह कर सकता है। नरेंद्र मोदी ने कहा था कि ‘‘बातचीत और कूटनीति’’ के जरिए ही दोनों देशों में शांति स्थापित की जा सकती है।

 

 

 

 

यूक्रेन के राष्ट्रपति के सात मीटिंग के बाद पीएम मोदी ने कहा, “मैं कल्पना नहीं कर सकता हूं कि मुझे ऐसी परिस्थिति में यूक्रेन आना पड़ा, जो बच्चे उस दौरान यहां फंसे हुए थे। उन्हें बहार निकालें में जो प्रयास आपने किया, उसके लिए मेरी तरफ से और देशवासियों की तरफ से आपको धन्यवाद। हमारी पहले भूमिका मानवीय दृष्टिकोण की रही है। आपको विश्वास दिलाता हूं कि मानवीय दृष्टिकोण के हिसाब से आपको जो जरुरत पड़ेगी उसमें हम आपके साथ हैं।
पीएम मोदी ने कहा, हम बुद्ध और गांधी की धरती से रहे हैं। पहले दिन से हमारा पक्ष शांति का है। शांति का संदेश लेकर यहां आया हूं। पिछली बार जब मैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिला तो मीडिया के सामने आंख से आंख मिलाकर के कहा कि ये युद्ध का समय नहीं है। किसी भी बात का रास्ता युद्ध से नहीं निकलता है।

Read Also  राज्यसभा में NDA अब बहुमत में, घटी विपक्ष की ताकत

 

 

 

 

यूक्रेन-रूस इस समय जंग में पड़ा हुई है, ऐसे में पीएम मोदी के इस दौरे पर दुनिया भर की नजर है। पीएम मोदी ने मीटिंग के बाद कहा, “किसी बात का रास्ता युद्ध से नहीं निकलता है। शांति के हर प्रयास में भारत अपनी सक्रिय भूमिका निभायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस दर्दनाक परिस्थिति में भी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने जिस गर्मजोशी से मेरा और मेरे प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया, उसके लिए मैं हृदय से आपका आभार व्यक्त करता हूं। आज भारत और यूक्रेन के संबंधों के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है। भारत का कोई प्रधानमंत्री पहली बार यूक्रेन आया है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक घटना है। 24 अगस्त 2024 को आपका राष्ट्रीय दिवस है और हम आपको इसके लिए बधाई देते हैं। हम यूक्रेन में शांति, सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं।

 

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आप (वोलोडिमिर जेलेंस्की) और यूक्रेन के लोग भी जानते हैं कि भारत का शांति प्रयासों में सक्रिय योगदान रहा है और आप भी जानते हैं कि हमारा दृष्टिकोण लोगों पर केंद्रित रहा है। आपको और पूरे विश्व समुदाय को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि यह भारत की प्रतिबद्धता है और हम मानते हैं कि संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है और हम इसका समर्थन करते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *