नए साल की शुरुआत के साथ ही देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, देश के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ पांच चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulations) सक्रिय हो गए हैं, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश, बर्फबारी, घना कोहरा और कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी। IMD के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 6 जनवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बर्फ गिरने से तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी।
दक्षिणी राज्यों में भी मौसम करवट लेने वाला है। तमिलनाडु में 9 और 10 जनवरी को बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।11 जनवरी को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। केरल और माहे में 9 से 11 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। 10 जनवरी को केरल और माहे में कई स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
IMD के अनुसार, देश और आसपास के क्षेत्रों में निम्न मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं।हिंद महासागर और दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के बीच ऊपरी स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण, उत्तर पाकिस्तान और आसपास मध्य वायुमंडलीय स्तर पर पश्चिमी विक्षोभ, पूर्व-मध्य अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र में निम्न स्तर का चक्रवाती परिसंचरण, कोमोरिन क्षेत्र और त्रिपुरा के आसपास निम्न स्तर की चक्रवाती गतिविधि। इन प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से देश के कई हिस्सों में मौसम अस्थिर बना रहेगा।
उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी दी गई है।पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 7 से 9 जनवरी तक सुबह के समय घना कोहरा रहेगा। उत्तर प्रदेश में 7 और 8 जनवरी को सुबह और रात में कोहरारहेगा। दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, असम, ओडिशा, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग दिनों में कोहरे का असर होगा। इसके अलावा उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ठंड और शीतलहर चलने की संभावना है।पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में अगले दो दिनों के दौरान तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मध्य भारत, पूर्वी भारत, महाराष्ट्र और गुजरात में फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 5, 2026 /
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...