Google Analytics Meta Pixel देश में एक साथ सक्रिय हुए 5 चक्रवाती परिसंचरण, बारिश-बर्फबारी और ठंड का अलर्ट - Ekhabri.com

देश में एक साथ सक्रिय हुए 5 चक्रवाती परिसंचरण, बारिश-बर्फबारी और ठंड का अलर्ट

नए साल की शुरुआत के साथ ही देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, देश के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ पांच चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulations) सक्रिय हो गए हैं, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश, बर्फबारी, घना कोहरा और कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी। IMD के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 6 जनवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बर्फ गिरने से तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी।

दक्षिणी राज्यों में भी मौसम करवट लेने वाला है। तमिलनाडु में 9 और 10 जनवरी को बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।11 जनवरी को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। केरल और माहे में 9 से 11 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। 10 जनवरी को केरल और माहे में कई स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

 

 

IMD के अनुसार, देश और आसपास के क्षेत्रों में निम्न मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं।हिंद महासागर और दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के बीच ऊपरी स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण, उत्तर पाकिस्तान और आसपास मध्य वायुमंडलीय स्तर पर पश्चिमी विक्षोभ, पूर्व-मध्य अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र में निम्न स्तर का चक्रवाती परिसंचरण, कोमोरिन क्षेत्र और त्रिपुरा के आसपास निम्न स्तर की चक्रवाती गतिविधि। इन प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से देश के कई हिस्सों में मौसम अस्थिर बना रहेगा।

उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी दी गई है।पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 7 से 9 जनवरी तक सुबह के समय घना कोहरा रहेगा। उत्तर प्रदेश में 7 और 8 जनवरी को सुबह और रात में कोहरारहेगा। दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, असम, ओडिशा, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग दिनों में कोहरे का असर होगा। इसके अलावा उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ठंड और शीतलहर चलने की संभावना है।पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में अगले दो दिनों के दौरान तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मध्य भारत, पूर्वी भारत, महाराष्ट्र और गुजरात में फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *