Google Analytics Meta Pixel एलजी के अभिभाषण के बीच सदन में हंगामा, आतिशी समेत आप के 12 विधायक सस्पेंड - Ekhabri.com

एलजी के अभिभाषण के बीच सदन में हंगामा, आतिशी समेत आप के 12 विधायक सस्पेंड

दिल्ली विधानसभा में उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण के साथ ही दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हुई। इसी बीच आम आदमी पारटी के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत 10 विधायकों को दिनभर के लिए सदन से निष्कासित कर दिया गया है।मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए घोटाले जो कैग रिपोर्ट द्वारा सामने आए थे जिसको पिछले 3 साल से उन्होंने दबा रखा था। ऐसी 14 रिपोर्ट आज पेश की जाएंगी। अरविंद केजरीवाल ने इतने समय तक इसलिए दबा रखा था क्योंकि उन्होंने जो लूटा था वो कैग ने हाईलाइट करके निकाल लिया था और उन्हें पता था कि अगर रिपोर्ट सामने आ जाएगी तो उनकी लूट, घोटाले और भ्रष्टाचार सामने आ जाएंगे। ।

‘आप-दा ने दिल्ली की जनता को कितनी लूटा’

दिल्ली विधानसभा में आज पेश होने वाली कैग रिपोर्ट पर दिल्ली के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट, जिसका हम इंतजार कर रहे थे। कैग रिपोर्ट आज पेश होने जा रही है। इस रिपोर्ट के जरिए हम देखेंगे कि आप-दा ने दिल्ली की जनता को कितनी लूटा है।दिल्ली विधानसभा में सीएजी रिपोर्ट पेश होने से पहले भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने (आप) दिल्ली के बजट का दुरुपयोग किया है। आज सीएजी रिपोर्ट के जरिए दिल्ली की जनता को पता चलेगा कि 10-12 साल तक सत्ता में रहने वाले व्यक्ति ने उनके लिए क्या किया है।आज दिल्ली विधानसभा का दूसरा दिन है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली विधानसभा पहुंच चुकी हैं।

Read Also  महिला आरक्षण बिल को कैबिनेट ने दी मंजूरी

‘एक-एक कर पेश होंगी 14 कैग रिपोर्ट’

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल सरकार के घोटालों को उजागर करने वाली कैग रिपोर्ट पेश हो रही है। अरविंद केजरीवाल ने पिछले तीन सालों से इसे छिपाकर रखा था। एक-एक करके 14 ऐसी रिपोर्टें पेश की जाएंगी। अरविंद केजरीवाल ने इतने समय तक रिपोर्ट को छिपाए रखा क्योंकि उन्हें पता था कि उनकी लूट, घोटाले और भ्रष्टाचार उजागर हो जाएंगे।दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट पेश होने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि कैग रिपोर्ट से अरविंद केजरीवाल की आप-दा पार्टी के भ्रष्टाचार का खुलासा होगा।

‘कैग रिपोर्ट आप के काले कारनामे का चिट्ठा’

सीएजी रिपोर्ट पेश होने से पहले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सीएजी रिपोर्ट आप के काले कारनामे का चिट्ठा है। हमने चुनाव में वादा किया था। जिस-जिस ने भ्रष्टाचार किया है। उसे जवाब देना पड़ेगा। तो आज हम उम्मीद करते हैं कि उपराज्यपाल के भाषण के बाद सीएजी रिपोर्ट पेश की जाएगी। तो जितने भी इनके काले कारनामे हैं वो दिल्ली की जनता के सामने आ जाएंगे।

कैग रिपोर्ट पेश होने से पहले क्या बोले मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह

दिल्ली के मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह ने रविदास मंदिर में पूजा की। दिल्ली विधानसभा में आज पेश की जाने वाली सीएजी रिपोर्ट के संबंध में दिल्ली के मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह ने कहा कि सीएजी रिपोर्ट के बारे में आप सभी जानते हैं। आपदा की सरकार के सारे मंत्री जेल जा चुके हैं। इनके पास जितने भी मंत्रालय थे। उसकी कैग रिपोर्ट के रूप में आज स्पष्टता आने वाली है तो रिपोर्ट में जो भी आएगा वो सबके सामने होगा। थोड़ा-सा इंतजार कीजिए आज खुलासा हो जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *