Google Analytics Meta Pixel असम में बाढ़: 2,251 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, वायु सेना ने अब तक 500 से अधिक को बचाया - Ekhabri.com

असम में बाढ़: 2,251 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, वायु सेना ने अब तक 500 से अधिक को बचाया

दिसपुर। असम में आई बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। यहां कई इलाके डूब चुके हैं। जन-जीवन अस्त व्यस्त है। आंकड़ों के मुताबिक, करीब 29 जिलों के करीब 7.12 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इस बीच बाढग़्रस्त इलाकों में मदद के लिए वायु सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। वायु सेना के जवान बाढग़्रस्त क्षेत्रों से लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित इलाकों में ले जा रहे हैं। वहीं मुख्य मार्ग से कट चुके क्षेत्रों में राहत सामग्री भी पहुंचा रहे हैं। भारतीय वायु सेना की ओर से रविवार को इसकी तस्वीरें जारी की गईं। वहीं एनडीआरएफ की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है। एनडीआरएफ इंस्पेक्टर महीप मौर्य ने बताया राहत कार्य के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं। कई लोग अपना घर नहीं छोडऩा चाहते हैं। इसलिए उन्हें राहत सामग्री वहीं पर पहुंचाई जा रही है।
कई इलाकों में अभी भी बुरी स्थिति
शुक्रवार के बाद से असम के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार देखने को मिला था। लेकिन अभी भी कई जगहों पर गंभीर स्थिति बनी हुई है। यहां के नगांव, होजई, कछार, दरांग, मोरीगांव और करीमगंज जिलों में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। ये इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं और मुख्य मार्ग से कट चुके हैं। ऐसे में यहां राहत कार्य जारी रखने में प्रशासन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। असम में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक मरने वालों की संख्या 14 हो गई है।
करीब आठ लाख लोग प्रभावित
आधिकारिक बयान के मुताबिक कुल 74,705 बाढ़ प्रभावित 234 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार राज्य के 29 जिलों के करीब 7.12 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अकेले नगांव जिले में 3.36 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। कछार, लखीमपुर और नगांव जिले में दो बच्चे समेत चार लोग शुक्रवार को बाढ़ में बह गए। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य की 80,036.90 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न है और 2,251 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

अटेंशन की दौड़ में भ्रामक खबरें बनीं लोकतंत्र के लिए खतरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल युग में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर मंथन हुआ। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरों का बढ़ना लोकतंत्र और समाज दोनों...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *