Google Analytics Meta Pixel पाकिस्तान में आटे की किल्लत: 4 लोगों की मौत - Ekhabri.com

पाकिस्तान में आटे की किल्लत: 4 लोगों की मौत

इस्लामाबाद- पाकिस्तान में महंगाई दर 25% हो चुकी है। यहां आटे की कमी के चलते हाहाकार मचा हुआ है। सब्सिडी वाले आटे का स्टॉक खत्म हो गया है। इस वजह से सरकार देश के अलग-अलग हिस्सों में जनता को कम दामों पर आटे के पैकेट उपलब्ध करा रही है। आटे की किल्लत इतनी ज्यादा है कि सस्ता आटा खरीदने के फेर में अब तक 4 लोग जान गंवा चुके हैं। शनिवार को सिंध राज्य के मीरपुर खास जिले में फूड डिपार्टमेंट की ओर से ट्रकों पर आए आटे के पैकेट देखकर भीड़ उमड़ पड़ी। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, छीना-झपटी में कई लोग घायल हो गए। 35 साल के एक मजदूर को लोगों ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।एक दूसरे मामले में शहीद बेनजीराबाद जिले के सकरंद कस्बे में एक आटा चक्की के बाहर सस्ता आटा खरीदते वक्त भगदड़ मच गई। इससे तीन महिलाओं की मौत हो गई। सिंध में आटे की डिमांड ज्यादा और सप्लाई बेहद कम है। सिंध और कराची में आटे की कीमत 140 से 160 रुपए प्रति किलोग्राम है। सब्सिडी रेट पर आटा 65 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। हालत इतनी खराब है कि लोग 5-5 किलो की बोरी के लिए भी लड़ रहे हैं। खैबर पख्तूनख्वा में हालात सबसे खराब हैं। यहां लोग आटे के लिए ऐसी सरकारी दुकानों को तलाश रहे हैं, जहां आटे का पैकेट 1000 से 1500 रुपए में मिलता हो। दरअसल, खुले बाजार में 20 किलो आटे के पैकेट की कीमत 3100 रुपए तक पहुंच गई है। एक साल पहले इसकी कीमत 1100 रुपए थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...