रायपुर, 15 अगस्त 2024: छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने स्वतंत्रता दिवस के 78वीं वर्षगांठ पर राज्य मुख्यालय रायपुर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। समारोह के दौरान बाबरा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के सदस्य कुलदीप शर्मा, सदस्य सचिव राजीव जायसवाल, डॉ. सूरज कुमार दुबे और अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।









