Google Analytics Meta Pixel सड़ा चावल खाने से फूड पॉयजनिंग, पांच मवेशियों की मौत - Ekhabri.com

सड़ा चावल खाने से फूड पॉयजनिंग, पांच मवेशियों की मौत

सक्ती। सक्ती रेलवे स्टेशन में लगे रैक पॉइंट में हुई लापरवाही के चलते 5 गायों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मौत का कारण रैक पॉइंट से गिरने वाला चांवल है जो सड़ा हुआ है और, जिसे खाकर असमय ही 5 गायों की मौत हो गई । शर्म की बात यह है कि मौके पर मौजूद ट्रांसपोर्टर और राईस मिलर केवल तमाशबीन बने रहे ।
-फूड पॉइजनिंग से मौत हुई: पशु चिकित्सक
पशु चिकित्सक गौतम बंजारे ने बताया कि पशुओं के मरने का कारण चावल खाने के बाद फूड पॉइजनिंग है।
दरअसल सक्ती रेलवे स्टेशन में सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर रेक लगी थी जो दूसरे दिन शाम 5-6 बजे तक चलती रही इसी दौरान चावल खाने से पशुओं की तबियत बिगडऩे लगी जिसे देख आसपास के लोगों ने पशु चिकित्सक को सूचना दी मगर सीमित संसाधन के चलते 5 गौमाता की जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं पशु चिकित्सक के द्वारा मौके पर खड़े तमाशबीन ट्रांसपोर्टर एवं राईस मिल के संचालक को कुछ आवश्यक दवाईयां लाने के लिये पशु चिकित्सक ने कहा था। मगर उनके द्वारा दवाईयां नहीं लाईं । गाय की मौत के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं सड़े हुए चावल रैक प्वाइंट के माध्यम से अन्यत्र राज्य भेजा जा रहा है। उस पर भी अब सवाल उठने लगे हैं। े गाय की मौत हो जाने से मामले में नया मोड़ आ गया है और इसके लिए विभागीय लापरवाही के साथ-साथ ठेकेदार की भी लापरवाही पर भी उंगली उठा रहे नागरिकों का कहना है कि अगर चावल घटिया किस्म का है तो उसका परिवहन कैसे हो रहा है। वही बड़ी मात्रा में चावल के गिरने एवं वहां बड़ी संख्या में गाय के द्वारा सड़े हुए चावल खाने से अधिक संख्या में गाय की मौत हो सकती थी।
28-29 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं हो पाई लोडिंग
रेलवे रेक पॉइंट में निर्धारित समय लगभग 5 घंटे के अंतर्गत चावल की लोडिंग होना बताया जाता है लेकिन ठेकेदार के द्वारा 28-29 घंटे बीत जाने के बाद भी 25 बोगी में चावल की लोडिंग नहीं कराया गया जिससे वहां निवास कर रहे नागरिकों को बार-बार ट्रकों के आवागमन से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अनावश्यक विलंब से जहां रेल प्रशासन को कुछ न कुछ फायदा दिखाई दे रहा है लेकिन इससे नागरिक अकारण ही परेशान हो रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...