अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी और पद्मश्री से सम्मानित बाइचुंग भूटिया ने कहा है कि बस्तर ओलंपिक केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि भविष्य के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को गढ़ने का मजबूत मंच है। हरिभूमि से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि बस्तर की धरती में खेलों का उज्ज्वल भविष्य छिपा हुआ है, जिसे सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर विश्व पटल तक पहुंचाया जा सकता है।
भूटिया ने कहा कि जिस तरह बस्तर ओलंपिक ने युवाओं और सुरक्षाबलों को खेलों से जोड़ा है, उससे यह साफ संकेत मिलता है कि इस आदिवासी अंचल में असीम खेल प्रतिभा मौजूद है। उन्होंने बस्तर की तुलना नॉर्थ ईस्ट से करते हुए कहा कि जैसे वहां से बड़ी संख्या में खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं, उसी तरह बस्तर भी देश को उत्कृष्ट खिलाड़ी दे सकता है।
संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक के भव्य समापन समारोह में बाइचुंग भूटिया की मौजूदगी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। जगदलपुर पहुंचे भारतीय फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी ने विभिन्न खेलों के प्रतिभागियों से सीधा संवाद किया और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक के बाद खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के कई अवसर मिलेंगे।
पूर्व भारतीय कप्तान और इंग्लैंड के बरी फुटबॉल क्लब के लिए खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी रहे बाइचुंग भूटिया के प्रेरक शब्दों से युवा खिलाड़ियों में नया जोश और आत्मविश्वास देखने को मिला। पद्मश्री सम्मानित भूटिया की यह यात्रा बस्तर के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में याद रखी जाएगी।
भूटिया ने यह भी कहा कि उन्होंने उप मुख्यमंत्री और खेल मंत्री को स्पष्ट रूप से अवगत कराया है कि बस्तर के खेल विकास के लिए उन्हें जब भी आवश्यकता होगी, वे हर संभव सहयोग के लिए तैयार रहेंगे। भविष्य में यदि राज्य सरकार चाहे, तो बस्तर में विशेष प्रशिक्षण शिविर, वर्कशॉप और मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी मिल सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
July 4, 2026 /
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
July 5, 2026 /
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...
By User 6 /
July 2, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 1 जुलाई 2026।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से...
By User 6 /
July 4, 2026 /
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।देशभर में 1 जुलाई 2026 से ‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ योजना लागू होने जा रही है, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। यह महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका...