बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इन दिनों जिस तहर से प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए आए है उससे वो देशवासियों के चहेते बन गए हैं. भाजपा के पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला सोनू सूद को चेक करने में बिजी हैं. दरअसल, पहले मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्ला ने सोनू सूद से मदद मांगी और फिर ऐसा विवादित बयान दिया जिससे उनकी कड़ी आलोचना हो रही है.
मदद मांगने को लेकर उन्होंने अजीबोगरीब बात कही है. भाजपा के पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला का कहना है कि मदद के बहाने क्रॉस चैक हो गया, वाकई सोनू सूद लोगों की मदद कर रहे हैं. अब यकीन हो गया कि सच में वह लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं.
भाजपा विधायक ने कहा, “अभिनेता सोनू सूद ने ट्वीटर पर मैसेज मिलते ही इतनी जल्दी रिस्पांस दिया. एक तरह से क्रॉस चैक भी हो गया कि वह वाकई लोगों की मदद कर रहे हैं. हम तो भोपाल और रीवा में बैठे हैं. यहां काम कर रहे हैं. सवाल यकीन का नहीं है, जब मदद मांगते हैं तभी यकीन होता है कि हो रही है या नहीं. जब तक आप मिलकर बात नहीं कर लेंगे तब तक आप को संतुष्टि नहीं होगी.”

उन्होंने आगे कहा, “वास्तव में समाजसेवी सोनू सूद सिर्फ मुंबई ही नहीं बल्कि कई और लोग पूरे देश में मोर्चा संभाले हुए हैं. गरीबों को भोजन कराने के साथ दवाइयों और कपड़ों का इंतजाम कर रहे हैं. पूरे देश में एक तरफ सरकार है और दूसरी तरफ समाजसेवी संगठन मोर्चा संभाले हुए हैं और इसी वजह से स्थितियां नियंत्रण में हैं.”
ये था मामला:
दरअसल, इससे पहले राजेंद्र शुक्ला ने मंगलवार को सोनू सूद के ट्विटर हैंडल पर करीब पच्चीस लोगों की लिस्ट डाली और लिखा कि सोनू सूद जी ये रीवा, सतना, मध्यप्रदेश निवासी काफी दिनों से मुंबई में फंसे हैं और अभी तक वापस नहीं पहुंच पा रहे कृप्या इनको वापस लाने में मदद करिये. इसके जबाव में सोनू ने टवीट किया और लिखा, ”सर अब कहीं कोई भाई नहीं फंसेगा आपके प्रवासी भाई कल आपके पास भेज दिए जाएंगे. कभी एमपी आया तो पोहा जरूर खिलाना.”
सोनू सूद ऐसे कर रहे हैं मदद
काफी सारे लोगों ने उन्हें टैग करते हुए अपनी परेशानी बता रहे हैं और सोनू सूद उनकी मदद भी कर रहे हैं. आपको बता दें कि सोनू सूद ने अपने पैसों से बसें बुक करके उन प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने का काम शुरू किया. सोनू सूद ने मदद मांगने के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया है.
इसके बाद अब हजारों की तादात में सोनू लोगों को उनके घर भेज चुके हैं. इस बारे में सोनू सूद का कहना है “जब तक हर एक प्रवासी मजदूर अपने घर नहीं पहुंच जाता अपनी मुहिम को जारी रखूंगा. इसके लिए चाहे कितना भी काम और मेहनत करनी पड़े. अंतिम मजदूर के उसके घर पहुंचने तक चैन से नहीं रह सकता.”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...