रायपुर। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की तबीयत खराब है। पिछले कुछ दिनों से वह दिल्ली प्रवास में थे। इस दौरान उन्होंने एम्स में अपना रूटीन चेकअप कराया लेकिन इस दौरान डॉक्टर ने एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में दाखिल होने के लिए कहा। उन्होंने खुद इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है और लोगों को भी जागरूक रहने की सलाह दी है।
डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट किया है की एहतियात के तौर पर भर्ती हुआ हूं। फिलहाल स्वास्थ्य ठीक है मानसून के बीच आप सब भी बारिश में पूरी एहतियात बरतें और स्वस्थ रहें।










