महाराष्ट्र में मंगलवार देर रात महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर फ्लोर टेस्ट कराने की मांग। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से विचार-विमर्श के बाद मुंबई लौटे फडणवीस ने राजभवन जाकर राज्यपाल कोश्यारी से मुलाकात की।
प्रेट्र के अनुसार राज्यपाल से मुलाकात के बाद फडणवीस ने कहा कि उन्होंंने राज्यपाल कोश्यारी को राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर एक पत्र सौंपा है। पत्र में कहा है कि उद्धव ठाकरे की नेतृत्व वाली राज्य की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन की सरकार अल्पमत में आ गई है। शिवसेना के 39 विधायक सरकार से अलग हो गए हैं और वे कांग्रेस और राकांपा के साथ नहीं रहना चाहते, इसलिए उन्होंने राज्यपाल कोश्यारी से अनुरोध किया है कि वह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहें। इससे पहले, दिल्ली में शाह और नड्डा के साथ बैठक में फडणवीस के साथ वकील महेश जेठमलानी भी थे। शाह के आवास पर लगभग डेढ़ घंटे चली बैठक में कानूनी से लेकर हर पहलू चर्चा हुई थी। शाह के बाद फडणवीस ने नड्डा से भी मुलाकात की थी, जिसमें संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद थे।
बताया जाता है कि नेतृत्व की ओर से फडणवीस को बागी विधायकों को ही आगे रखने को कहा गया। जरूरत पड़ने पर ही भाजपा को विद्रोही विधायकों की मदद करेगी। सूत्रों के अनुसार इस बात पर भी चर्चा हुई कि नई सरकार बनाने की स्थिति आई तो नेतृत्व किसके हाथ होगा। हालांकि पार्टी सूत्रों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा। सूत्रों की माने तो बागी विधायक और भाजपा दोनों चाहते हैं कि कोर्ट की लड़ाई से इतर राजनीतिक स्तर पर राज्यपाल के प्रांगण में इसका निदान निकाल लिया जाए। अब जब फडणवीस ने राज्यपाल से मिलकर राज्य सरकार को बहुत साबित करने के लिए कहने की मांग की है तो सभी की निगाहें राजभवन पर टिक गई हैं।
आठ निर्दलीय विधायकों ने भी राज्यपाल को भेजा ई-मेल
सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआइ ने बताया कि फडणवीस के राजभवन पहुंचने से पहले शिवसेना के साथ रहे आठ निर्दलीय विधायकों ने राज्यपाल को ई-मेल भेजा था और उद्धव सरकार को अल्पमत में बताते हुए सदन में बहुमत साबित करने की मांग की थी। ये विधायक फिलहाल शिंदे गुट के साथ गुवाहाटी में ही डेरा डाले हैैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...