रायपुर में भाजपा नेता और पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के मुख्य अभियंता विजय कुमार भतपहरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने भतपहरी पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में ननकीराम कंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्य सचिव विकासशील और PWD सचिव कमलप्रीत सिंह को पत्र लिखा है।
चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का दावा
अपने पत्र में ननकीराम कंवर ने आरोप लगाया कि मुख्य अभियंता रहते हुए विजय कुमार भतपहरी ने नियमों को दरकिनार कर अपने चहेते ठेकेदारों को अनुचित लाभ पहुंचाया। उन्होंने कहा कि कमीशनखोरी और व्यापक भ्रष्टाचार के जरिए न केवल शासन की छवि को नुकसान पहुंचाया गया, बल्कि सरकारी खजाने को भी करोड़ों रुपये की चपत लगी।
पुराने मामलों का भी उल्लेख
कंवर ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि विजय कुमार भतपहरी के खिलाफ वर्ष 2011 और 2015 में एंटी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामले दर्ज हो चुके हैं। इसके बावजूद, राजनीतिक पहुंच और प्रभाव के चलते इन मामलों को गंभीरता से आगे नहीं बढ़ाया गया।
10 करोड़ भुगतान और दस्तावेज गायब होने का आरोप
पूर्व गृह मंत्री ने बताया कि वर्ष 2003 में राजनांदगांव संभाग में मानपुर–संबलपुर मार्ग निर्माण के लिए स्वीकृत 6.95 करोड़ रुपये की राशि के बजाय करीब 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। जांच में 4.37 करोड़ रुपये के अतिरिक्त खर्च और महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों, जैसे माप पुस्तिका, के गायब होने की बात सामने आई थी।
भतपहरी का पलटवार
वहीं, विजय कुमार भतपहरी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे बदनामी की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि संबंधित मामला करीब 15 साल पुराना है और वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। बावजूद इसके, PWD मुख्य अभियंता भ्रष्टाचार का यह मामला एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...